TVS कंपनी ने काफी दमदार बाइकें अब तक भारत के बाजार में लांच की हैं। जिनको युवा वर्ग काफी पसंद भी करता है। इसी क्रम में अब कंपनी ने TVS Raider को नए सुपर स्क्वॉड एडिशन में पेश किया है।

अब इस बाइक का नया रूप आपको दिखाई पडेगा। जिसके कारण की बिक्री में भी उछाल आएगा। आज हम आपको इसके फीचर्स, इंजन तथा इसके दाम के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

TVS Raider 125 का इंजन

TVS Raider 125 में आपको 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। इससे बाइक को 11.2 बीएचपी और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें पांच स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।

TVS Raider 125 के फीचर्स

इसमें आपको स्मार्ट कनेक्ट के साथ ही 5 इंच का टीएफटी स्क्रीन भी दिया जाता है। इस फीचर का उपयोग आप अपने स्मार्ट फोन को बाइक से कनेक्ट करने में कर सकते हैं तथा कॉल, मैसेज, वेदर अपडेट, टर्न बाय टर्न नेविगेसन जैसी सुविधाओं का उपयोग सरलता से कर सकते हैं।

इसमें आपको एक ऐसा फीचर भी मिलता है। जो की आपकी बाइक का पेट्रोल ख़त्म होने पर स्मार्ट कनेक्ट डिस्प्ले बाइक में ऑटो मोड में नियर बाय पेट्रोल पंप का नेविगेशन स्क्रीन पर चला देता है। जिसके कारण आपको अपने नजदीकी पेट्रोल पंप का पता आसानी से लग जाता है तथा आप आसानी से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा सकते हैं।

इस बाइक में आपको वॉयस रिकग्निशन का भी फीचर दिया जाता है। जिसका उपयोग कर आप अपनी बाइक को कोई भी कमांड दे सकते हैं। इसमें आपको 2 राइडिंग मोड़ भी दिए जाते हैं। जिनमें पहला ईको मोड़ है तो दूसरा पॉवर मोड़ है। यह बाइक आपको 99 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार मुहैया कराती है।

TVS Raider 125 की कीमत

TVS Raider 125 की कीमत की बात करें तो बता दें की इसके दाम 99,990 (एक्सशोरूम ) रुपये हैं। यदि आप कम कीमत में एक बेहतरीन बाइक लेना चाहते हैंतो यह बाइक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।