नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों नए नए फीचर्स की टू-व्हीलर वाहन की बाढ़ सी लगी हुई है। जिसे लोग खरीदने के लिए काफी उत्सुक है। लेकिन इस समय लोग पेट्रोल टू-व्हीलर वाहन की अपेक्षा लोग इलेक्ट्रिक मॉडल को खदीरना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी के बीच अब कई कंपनियां भी लोगों के बढ़ती पसंद को देखते हुए अगले 3 महीने में अपने धांसू टू-व्हीलर पेश करने वाली हैं। जिसमें हीरो, होंडा, टीवीएस, ट्रायम्फ, रॉयल एनफील्ड, ओला, एथर, यमाहा जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। यदि आप भी अपने लिए नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए। हो सकता है कम कीमत में आपको बेहतर ऑप्शन मिल जाए।

Hero Karizma XMR 210

Hero MotoCorp  ने अपनी नई न्यू दनरेशन की टूव्हीलर स्कूटर करिज्मा को हाल ही पेश करने की घोषणा की है। जो अगले 3 महिने के भीतर भारत के बाजार में तर सकती है। इस स्कूटर में कपंनी की ओर से नया 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा रहा है। जो पुराने मॉडल की तुलना में इसका डिजाइन काफी शानदार होगा। माना जा रहा है कि Hero Karizma XMR 210 यदि आती है तो सका सीधा मुकाबला बजाज पल्सर RS 200, सुजुकी जिक्सर SF 250 और यामाहा R15 V4 से होगा।

Honda CB 350 Cruiser

हर किसी पहली पसंद बनी रिबेल 300 और रिबेल 500 को देखते हुए होंडा ने अपनी CB350 क्रूजर को पेश करने की घोषणा की है। भारतीय बाजार में इसे अलगे 3 महीने में लॉन्च किया जा सकता है। ये अपनी ही फैमिली की CB350 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

TVS Creon

TVS 23 अगस्त माह तक दुबई में अपना नया शानदार स्कूटर पेश करने वाली है। यह नई जनरेशन के तहत तैयार होने वाली स्कूट का लुक iQube से अधिक स्पोर्टी होगा। दावा किया गया है कि इसकी रेंज 150Km से अधिक हो सकती है।

TVS Apache RTX 310

TVS की ओर से पेश की जाने वाली इस नई फ्लैगशिप नेकेड स्ट्रीटफाइटर को अपाचे RTX 310 नाम से पेश किया सकता है। ये दशहरा या दिवाली सीजन तक लॉन्च की जा सकती है। इसमें कंपनी ने RR310 सुपरस्पोर्ट के समान दमदार इंजन और शानदार प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। ये कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी।

Royal Enfield Himalayan 450

नए वाहनों को पेश करने की लिस्ट में हिमालयन 450 का नाम भी शामिल है। जो पूरी तरह से नई 450cc रेंज शुरू करेगी। इसे जल्द ही अक्टूबर माह के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह 40 PS की क्षमता वाले 450cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस होगी। इसमें ऑल LED लाइट के साथ, स्लिपर क्लच, नेविगेशन के साथ डिजिटल क्लस्टर, USD फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

 New-Gen Royal Enfield Bullet 350

अगले दो महीनों के अंदर रॉयल एनफील्ड नई जनरेशन बुलेट 350 पेश होने वाली है। इसमें क्लासिक 350 के साथ बहुत कुछ समानता देखने को मिलेगी।