नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को कार और स्पोर्ट्स बाइक्स का जबरदस्त शौक है। महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में एक से एक कीमती बाइक और कार का कलेक्शन है। महेंद्र सिंह धोनी के स्पीड का शौक उस समय नजर आया जब श्रीलंका की सरजमी पर श्रीलंका को टीम इंडिया ने पटखानी देते हुए सीरीज को 5-0 से आने नाम किया था। उस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, बुमराह को इनाम में अमेरिकी वाहन Polaris की Multix कर मिली जो 3-इन-1 पर्सनल यूटीलिटी व्हीकल है।

सोशल मीडया पर महेंद्र सिंह धोनी के कार को ड्राइव करते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें जीत से लबरेज पूरी टीम 5 सीटर कार में बैठ कर मैदान का चक्कर लगाते नजर आ रही है। कार को ड्राइव करते महेंद्र सिंह धोनी नज़र आये। कार में महेंद्र सिंह धोनी के साथ रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे सहित सभी खिलाड़ी इस कार में सवार हो कर मैदान का चक्कर लगाते नज़र आये। यूटिलिटी वैन में टीम इंडिया की विक्ट्री का जश्न मनाते ये वीडियो ज़बरदस्त वायरल हुआ।

Funny moments by team India Ms Dhoni and Rohit Sharma hardik Pandya जसप्रीत बुमराह manish पांडे

वैसे आपको बता कि रेस के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी को रेसर गाड़ियों का जुनून है। धोनी बाइक और कार चलाने का मौका कभी नहीं गंवाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का ये शौकउनके फैन्स को इंग्लैंड में भी देखने को मिला। वहां भी बे गाड़ी दौड़ाते नज़र आये थे। उनका एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

हरफनमौला धोनी के पास नायाब लक्ज़री गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में उनकी सभी गाड़ियां खड़ी होती हैं। धोनी की कारों के कलेक्शन में  Hummer H2, Mitsubishi Pajero SFX और Nissan Jong जैसी वर्ल्ड क्लास कारें हैं।