बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा संग रिश्तों को लेकर खूब चर्चाओं ने बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को काफी बार राघव चड्डा के साथ अलग अलग जगहों पर देखा गया हैं। जिसके बाद लोगों के बीच ये खबर आने लगी को परिणीति चोपड़ा राघव चड्डा संग रिलेशन में हैं। वही हाल ही में परिणीति और राघव चड्डा को लेकर ऐसी खबरे भी सामने आने लगी है को दोनो ने चोरी छुपे सगाई रचा ली हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ हैं। जिसमे वो काले रंग की कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही हैं। ध्यान देने वाली खास बात यह है कि उनके फिंगर रिंग के उंगली में एक बैंड देखा गया। जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने चोरी छुपे सगाई रचा ली है। यह खबरें सोशल मीडिया पर अब आग की तरह वायरल हो रही है। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बता दे अब तक इस सगाई की खबरों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। दोनों की सगाई का कहना मुश्किल है। हालांकि सोर्स के मुताबिक ही अंदाजा लगाया जा रहा है। इन दोनों ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। लोगों को बस इस पर इन दोनों की तरफ से आने वाले प्रतिक्रिया का इंतजार है।