Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileनशे में धुत इंसान जब भूखी शेरनी को कुत्ता समझ लगा छेड़ने,...

नशे में धुत इंसान जब भूखी शेरनी को कुत्ता समझ लगा छेड़ने, इसके बाद हुआ

नई दिल्ली। शराब का नशा लोगों के ऐसा मदहोश कर देता है जिसका शरीर पर असर होते ही इंसान तरह तरह की मजेदार हरकतें करने लग जाता है। उनमें एक तरह का पागलपन सवार हो जाता है। नशे में इंसान वो काम कर जाता है जिसे करने में लोग डरते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नशे में धुत इसान का सामना जब एक भूखी शेरनी से हो जाता है।

- Advertisement -

नशे में धुत्त एक पागल आदमी के पाश खड़ी भूखी शेरनी को छेड़ने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस 20 सेकंड के वीडियो को अब तक 19.3K से अधिक बार देखा गया और लगातार वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स नशे में इतना धुत रहता है कि सामने आई खरतनाक शेरनी को भी कुत्ता समझने लग जाता है। जिससे वो डरने के बजाय उससे खिलवाड़ करना शुरू कर देता है कैमरे में कैद हुआ यह नजारा हर किसी को हैरत में डाल गया है।

- Advertisement -

शेरनी से किया खिलवाड़

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स नशे में धुत होकर कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक जिंदा मुर्गी भी है। तभी अचानक से शख्स के पास एक खूंखार भूखी शेरनी पहुंच जाती है। मगर नशे में डूबा बंदा उसे देखकर घबराता नहीं है बल्कि उस शेरनी को पालतू कुत्ता समझकर उसे छेड़ने लग जाता है उसके साथ खिलवाड़ करने लगता है। शेरनी भी उसकी इस हरकत को देख कभी आगे तो कभी पीछे की ओर जाती है।

और अचानक उस पर लपककर मुर्गी को अपना निलाना बनाने में कामयाब हो जाती है। अंत में शख्स भी मुर्गी को शेरनी के हाथों में सौंपकर उसे वहां से जाने का इशारा कर देता है।

इस वीडियो को ट्विटर पर ‘लॉजिकल थिंकर’ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, ”5 पैग पीने के बाद यही कॉन्फिडेंस होता है।”

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular