नई दिल्ली। बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं में से एक रही श्रीदेवी भले ही इस दुनिया से जा चुकी है लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलो में ताजा बनी हुई है। बड़े पर्दे पर उनकी चुलबुली आदाएं के साथ चेहरे पर गुस्से का तेज देखकर लोग उनसे बात करने से भी डरते थे। लेकिन रियल लाइफ में वो बेहद ही शर्मीली और कम बोलने वाली थीं लोगों से घुलने मिलने में उन्हें थोड़ा समय लगता था। लेकिन इस एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ था कि इटली में एक शख्स ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया था।

जब विदेशी धरती पर श्रीदेवी को पड़ा चांटा

अभिनेत्री के अभिनय की छाप ना केवल भारत में ही थी बल्कि विदेशों में भी उनका बड़ा नाम था। देश विदेश में घूमने वाली एक्ट्रेस जब इटली गई थीं तब  उन्हें अपने घर के लिए फर्नीचर लेना था। जब वो दुकान पर पहुंची तो वहां एक शख्स से उनकी बहस हुई।

जानकारी के मुताबिक मामला इतना बड़ा हो गया कि उस शख्स ने श्रीदेवी को चांटा ही जड़ दिया। उस समय एक्ट्रेस के साथ उनका कोई करीबी भी था। जिसने घटना के बारे में तुरंत फोन कर बोनी कपूर को बताया। ये बात सुनकर बोनी कपूर इतनी टेंशन में आ गए कि उसी वक्त जाह्नवी और खुशी दोनों बेटियों को मुंबई अकेला छोड़कर सीधे श्रीदेवी के पास इटली जा पहुंचे।

4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

श्रीदेवी के बारे में बात करें तो उन्होंने 4 साल की उम्र से ही तेलुगू सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था। 8 साल की उम्र में वो बॉलीवुड में आ गईं और जब 13 साल की उम्र में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में छा गई। इतना ही नहीं 90 के दशक में श्रीदेवी 1 करोड़ फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं जिसका श्रेय काफी हद तक बोनी कपूर को ही जाता है. बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जब मिस्टर इंडिया में कास्ट किया तो उन्हें मनचाही रकम से ज्यादा फीस देकर सभी को शॉक्ड कर दिया था।