नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद हिंदी भाषी क्षेत्र में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्में देखी जाती है और जब भोजपुरी का जिक्र हो तो एक्टर सिंगर पवन सिंह का नाम ज़रूर आता है। भोजपुरी फिल्म “देवरा बड़ा सतावेला”, “भोजपुरिया राजा”, “लोहा पहलवान” और “क्रैक फाइटर” जैसी फिल्मों में पवन सिंह के अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी गाने भी दिए हैं। उनमें से “लॉलीपॉप लागेलु”, “कमरिया करे लप लप लॉलीपॉप लागेलू”, जैसे गानें आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को लोग दिलोजान से पसंद करते हैं। लेकिन, काफी समय से ये सुपरहिट जोड़ी सुनहले पर्दे पर एक साथ नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में दोनों के फैंन्स अब अपने चहीते कलाकारों के पुराने गाने देख कर अपना दिल बहलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक गाना जिसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी लिपलॉक करते देखे जा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त देखा जारहा है।

ये गाना है ‘Bhar Jata Dhodi Me Pasina’ यूट्यूब पर जम कर वायरल हो रहा है। ‘भर जाता धोडी में पसीना’ गाना Pawan Raja फिल्म का है। इस गाने को Pawan Singh और Priyanka Singh ने अपनी सुरीली आवाज़ से संवारा है। और इस गीत को Chhotan Manish ने लिखा है। इस गाने को फिल्माया है Arvind Chaubey ने। और इस गानें को यूट्यूब चैनल पर ‘Wave Music’ के अकाउंट से अपलोड किया गया है।

इस गाने की पॉपुलर्टी के बारे में आपको बतादें, ये गाना 70,493,088 से अधिक बार देखा जा चुका है, और 198K से अधिक लाइक मिल चुका है। देखिए इस गाने में एक्टर पवन सिंह जबरदस्ती अक्षरा सिंह को किस करते नज़र आ रहे हैं। जबकि हरी साड़ी में अक्षरा सिंह लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से छूरियां चला रही हैं। इस गानें में पवन सिंह बेडरूम से लेकर कई जगहों पर हिरोइन को प्यार करते नज़र आ रहे हैं।

Pawan Singh का सबसे हिट गाना - Akshara Singh - Bhar Jata Dhodi - Pawan Raja - Bhojpuri Songs 2022