जापान की टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी यामाहा की बाइकों को भारत में काफी लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लोग यामाहा पर भरोसा करते हैं। इसकी बाइकें अपने जानदार इंजन तथा बेहतरीन स्पोर्टी लुक के लिए पसंद की जाती है। नए फीचर्स और लुक के वाहनों को लांच करने के क्रम में यामाहा ने हालही में एक धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। इस स्कूटर की ख़ास बात यह है की इसमें तीन पहिये हैं। इसके अलावा इसमें काफी एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। आइये अब आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ट्रिपल व्हील स्कूटर है Yamaha Tricera

यामाहा के जिस स्कूटर के बारे में आज हम आपको बता रहें हैं। उसका नाम Yamaha Tricera है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक और अन्य दो पहिया वाहनों से हटकर है। देखने में यह काफी आकर्षक लगता है। इसके प्रोडक्शन के दौरान इसकी हर चीज पर बारीकी से ध्यान दिया गया है ताकी राइडर को किसी चीज की समस्या न हो। कुल मिलाकर यह स्कूटर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको जानकारी दे दें की Yamaha Tricera नामक इस स्कूटर को यामाहा ने जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया है। वहां भी इसको काफी लोगों ने पसंद किया है। इसका लुक और डिजाइन देख काफी लोग इसको पसंद कर रहें हैं। आइये अब आपको इस स्कूटर के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Yamaha Tricera के फीचर्स

इस स्कूटर को आज के समय को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अतः इसमें काफी एडवांस फीचर्स आपको दिए गए हैं। इस स्कूटर में रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा आपको मिलती है। यह इस स्कूटर को कार की तरह ऑपरेट करने में सहायक होता है। इसके आगे के पहिये वैसे ही घूमते हैं जैसे किसी अन्य दो पहिया वाहन के पहिये घूमते हैं। इस स्कूटर का सिर्फ पिछला पहिया ही टर्न करने का काम करेगा, जो की आपको टर्निंग वाले स्थानों से निकालने का कार्य करेगा। हालांकि आप इसके आगे के व्हील्स को भी टर्निंग करा सकते हैं। इस कार्य के लिए स्कूटर में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए गए हैं।