जापान की वाहन निर्माता कंपनी यामाहा के दो पहिया वाहन भारत में लंबे समय से इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यामाहा भी अपने ग्राहकों के लिए नए डिजाइन तथा लुक में जबरदस्त वाहन लगातार लांच कर रही है।

इसी क्रम में यामाहा अब एक तीन पहिया इलेक्ट्रिक बाइक को लांच करने की तैयारी में है। हालांकि अभी कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कुछ विशेष जानकारी नहीं दी है लेकिन जानकार लोगों का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक दुनिया की सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है। आज हम आपको इसी के संबंध में जानकारी दे रहें हैं।

इलेक्ट्रिक बाइक में होंगे तीन व्हील

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह ही होगी की इसमें 2 नहीं बल्कि 3 पहिये होंगे। इसका डिजाइन भी काफी ज्यादा बेहतरीन है। इसके डिजाइन को देखकर आप यक़ीनन हैरान रह जाएंगे। इसमें प्रत्येक चीज को काफी बारीकी से तैयार किया गया है ताकी खरीदार को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर इस इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन तथा लुक दोनों ही जबरदस्त बनाएं गए हैं।

जापान में किया गया पेश

आपको बता दें कि यामाहा ने अपनी इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक को जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन को आप अमेरिका के ऑटो बाजार में भी देख सकते हैं। लेकिन वहां पर किसी अन्य कंपनी ने इसको वहां पर लांच किया हुआ है। उसका डिजाइन इस इलेक्ट्रिक बाइक से काफी मिलता जुलता है। बताया जा रहा है कि यामाहा ने इस बाइक को Yamaha Tricera इलेक्ट्रिक बाइक नाम दिया है।

सिर्फ पीछे के पहिये ही करेंगे मूव

आपको जानकारी दे दें की इस इलेक्ट्रिक बाइक में सिर्फ पीछे के पहिये ही मूव कर सकेंगे। जो की आपको टर्निंग वाले स्थान से निकलने में मदद करेंगे। हालांकि इसमें आप आगे के व्हील्स को भी घुमा सकते हैं। इसके लिए इस बाइक में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बाइक के लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है इसलिए अभी हम आपको इस संबंध में जानकारी देने में असमर्थ हैं।