जापान की वाहन निर्माता कंपनी यामाहा की बाइक को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यामाहा की बाइक का क्रेज लोगों में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है, और ये कंपनी अक्सर नई लुक की बाइक को पेश करती आई है।

आपने अभी तक मार्केट में दो पहियों वाली बाइक को चलाते हुए देखा होगा, तो वहीं इसमें कई तरह को दमदार क्वॉलिटी भी मिलती है। लेकिन अब यामहा कंपनी की पहली तीन पहिए वाली बाइक को लॉन्च करने वाली है, जिसका लुक बहुत कमाल का होगा और इसको जो कोई भी देख रहा है हैरान हो जाता है।

इस अलग दिखने वाली बाइक की परफार्मेंस भी काफी अच्छी है, और इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये बाइक लुक के मामले में बुलेट को भी फेल कर देगी। बता दें कि इस नई यामाहा की इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में तीन पहिए दिए जा रहे हैं। तो चलिए अब आपको इस बाइक में मिलने वाली खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Yamaha कंपनी की इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Yamaha Tricera है जिसमें आपको तीन पहिये दिए जाएंगे। इस बाइक के प्रोडेक्शन के दौरान इसके हर एक फीचर्स और डिजाइन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है।
जापान में पेश की गई तीन पहियों वाली बाइक

आपको बता दें कि यामाहा ने अपने इस जबरदस्त Yamaha Tricera को जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया है। जिसके लुक को देखकर हैरान रह गया था और इसको खूब सराहना मिली है।

Yamaha Tricera बाइक का खासियत
Yamaha Tricera की खासियत के बारे में बात करें, तो इसमें आपको एक रियर-व्हील स्टीयरिंग दिया जा रहा है, जो इस बाइक को कार की तरह ऑपरेट करेगा। इसके आगे के पहिये वैसे ही घूमते हैं जैसे सामान्य वाहनों में मिलते हैं। इसका केवल पिछला पहिया ही घूमने का काम करेगा, जिससे आप टर्निंग वाली जगहों से असानी से निकल सकते हैं।