Yamaha की सबसे खतरनाक और फेमस बाइक MT-15 KTM पर बिजली गिराने के लिए आ रही है। Yamaha MT 15 को आप मात्र 40,000 रुपए देकर खरीद सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय यामाहा एमटी-15 भारत के युवाओ द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक में से एक है। इस बाइक का लुक काफी खतरनाक और शानदार है, जिसको देख कर कोई भी उसको लेना चाहेगा।

आज हम आपको इस पोस्ट में यामाहा एमटी-15 की सबसे बेस्ट बाइक के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं इसके साथ ही हम आपको इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन और अन्य विशेषताओं के बारे में भी बताने वाले हैं।

Yamaha MT 15 की कीमत

Yamaha की यह बाइक एक स्ट्रीट बाइक है जो भारतीय मार्केट में तीन वेरिएंट में मिल रही है। इसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,95,646 रुपए, दूसरे वेरिएंट की कीमत 2,00,268 रुपए और तीसरे वेरिएंट मोटोजीपी की कीमत 2,01,988 रुपए ऑन रोड कीमत है।

Yamaha MT 15 को लेने के लिए EMI प्लान

बता दें कि यामाहा एमटी-15 को आप मात्र 40,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर अपने घर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 5,880 रुपए की EMI देनी पड़ेगी, ये EMI आपको 3 साल तक जमा करनी पड़ेगी। यह EMI Plan आपके राज्य, शहर और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग तरह की हो सकती है। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

Yamaha MT 15 फीचर्स

यामाहा एमटी-15 में फूल एलइडी लाइटिंग के साथ दोनों किनारों पर एलईडी डीआरएलएस दिया गया है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। इसमें आपको कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट और ईमेल नोटिफिकेशन जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।

Yamaha MT 15 का इंजन

इस बाइक में 155 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो कि 10,000 आरपीएम पर 18.1bhp की शक्ति और 7,500 आरपीएम 14.2nm की पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें दिया गया इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है।