नई दिल्ली। भारत में जापान की वाहन निर्माता कंपनी यामाहा का नाम लंबे समय से लोगों की जुंबा पर बना हुआ है। क्योकि इस कपंनी की बाइक अपनी मजबूती के साथ दमदार फीटर्कोस के लिए जानी जाती है जिसके चलते इस कंपनी की बाइक को हर युवा वर्ग काफी पसंद करता है। इस कपंनी के दो पहिया वाहन काफी लंबे समय से भारत में इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। जिस पर लोग काफी भरोसा भी करते हैं। यामाहा भी अपने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए लिए नए नए वाहन बाजार में लांच करते आ रही है। अब इसके बीच यामाहा की तीन पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक  बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। हलाकि कंपनी ने अभी इस बाइक के लॉच होने की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह कहा जा रहा है कि यह बाइक अब तक की सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है।

इलेक्ट्रिक बाइक में मिलेंगे तीन पहिये

बताया जा रहा हौ कि  यामहा अपनी तीन पहिए वाली बाइक को Yamaha Tricera नाम से पेश कर सकती है। जिसे जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया है। इस बाइक डिजाइन काफी अट्रेक्टिव है। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें 2 नहीं बल्कि 3 पहिये दिए जा रहें हैं। इसके लुक को देखकर आप काफी हैरान होंगे।

Yamaha Tricera पहिये ही करेंगे मूव

यामहा की तीन पहिए वाली बाइक Yamaha Tricera के बारे में बात करे तो इस बाइक में लगे तीन पहिए में सिर्फ पिछले पहिये ही मूव कर सकेंगे। ये आपको टर्निंग वाले स्थान से असानी के साथ निकालने में मदद करेंगे। हालांकि इसके आगे के पहिये भी घुमाए जा सकते हैं। इस बाइक में कंपनी ने मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए हैं हालांकि इसके फीचर्स तथा कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है। इसका खुलासा बिक के लॉच होने के बाद ही होगा।