आपको पता होगा ही हमारे देश में यामाहा के टू व्हीलर वाहन काफी ज्यादा इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। बड़ी संख्या में लोग यामाहा के वाहनों को काफी पसंद करते हैं। यामाहा भी अपने ग्राहकों को बनाये रखने के लिए एक से बढ़कर एक वाहन बाजार में लांच करती रहती है।

इसी कारण यामाहा के वाहन न सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी काफी पसंद किये जाते हैं। यदि आप भी यामाहा के टॉप वैरियंट वाली टू व्हीलर के दीवाने हैं तो इस लेख में आज हम आपको यामाहा के एक ऐसे वाहन के बारे में बता रहें हैं। जिसमें आपको जबरदस्त फीचर्स के साथ बेहतरीन लुक तथा डिजाइन भी दिया जा रहा है।

ट्रिपल व्हील वाला Yamaha Tricera

यामाहा ने हालही में एक ऐसे स्कूटर का निर्माण किया है। जो यामाहा की काबिलियत का प्रदर्शन करता है। इस स्कूटर का नाम Yamaha Tricera है। ख़ास बात यह है की इसमें दो नहीं बल्कि तीन पहिये लगाए गए हैं। इसके फीचर्स तथा लुक काफी ज्यादा शानदार हैं और इसमें आपको काफी बेहतरीन डिजाइन भी दिया है। इसमें कुछ ऐसी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे आप काफी आराम से लंबी राइड का आनंद भी उठा सकते हैं। इस स्कूटर को बेहतर कलर ऑप्शन, स्पोर्टी डिजाइन तथा टॉप स्पेसिफिकेशन के साथ बाजार में पेश किया गया है।

Yamaha Tricera के फीचर्स

इसमें आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा आपको दी हुई है। जो की कार की तरह ऑपरेट करता है। इसके आगे के भाग में दो पहियों को लगाया गया है, जिसके कारण यह सड़क पर काफी तेजी के साथ दौड़ता नजर आता है। इसके अलावा इसमें आपको कई ऐसे ऑप्शन भी दिये गये हैं, जिनकी सहायता से आप लंबी यात्रा का आराम से आनंद ले सकते हैं। इस स्कूटर में आपको कई प्रकार के सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनके कारण आप सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा को कर सकते हैं।