मौसम की और देखा जाए तो अब सर्दी काफी कम हो चुकी है और मौसम में अब गर्मी धीरे धीरे बढ़ने लगी हैं। ऐसी स्थिति में अब लोग रजाई के स्थान पर कंबल का उपयोग करने लगें हैं। गर्मी आने पर घर में पंखें चलाना आवश्यक हो जाता है। बहुत से लोग इस बार नए पंखें भी खरीदेंगे अतः इन लोगों को सबसे पहले यह जान लेना चाहिए की कितने ब्लेड वाला पंखा आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छा होता है।

3 ब्लेड पंखें

आपको बता दें की 3 ब्लेड वाले पंखें सबसे ज्यादा हवा देने में सक्षम होते हैं। सबसे ज्यादा सेल भी इन्हीं पंखों की होती है हालांकि मार्केट में 4 ब्लेड वाले पंखें भी आते हैं और 5 तथा 6 ब्लेड वाले पंखें भी बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन हम आपको बता दें की ज्यादा तेजी के साथ अच्छी हवा देने के मामले में 3 ब्लेड वाले पंखें ही सबसे ज्यादा अच्छे होते हैं। आइये अब आपको बताते हैं की 4 ब्लेड वाले पंखें सबसे ज्यादा कहां पर यूज होते हैं और इनका असल में इस्तेमाल किस लिए किया जाता है।

4 ब्लेड पंखे का उपयोग

4 ब्लेड वाले पंखें आपको तेज तथा अच्छी मात्रा में हवा दें यह जरुरी नहीं है लेकिन आपको बता दें की 4 ब्लेड पंखें सबसे ज्यादा एयर कंडीशनर के साथ चलाने के लिए अच्छे मानें जाते हैं। असल में 4 ब्लेड वाले पंखें एक सप्लीमेंट की तरह कार्य करते हैं तो आपके AC की हवा को चारों और फैलाने का काम अच्छे से करते हैं। यही कारण है की विदेशों में 4 पंखें सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं हालांकि भारत के महंगे होटल्स तथा घरों में भी 4 ब्लेड पंखें का इस्तेमाल किया जाता है।

3 ब्लेड पंखे का उपयोग

3 ब्लेड वाले पंखें की बात करें तो बता दें की का उपयोग AC के साथ चलाने में कम ही किया जाता है। ये बिना एसी के ही तेज तहा ठंडी हवा देने में सक्षम होते हैं। 3 ब्लेड वाले पंखें 4 ब्लेड वाले पखों से काफी सस्ते भी होते हैं। इन पंखों से बिजली की खपत भी कम होती है। 3 ब्लेड वाले पंखों में पुर्जे कम होते हैं इसी कारण इनकी स्पीड भी ज्यादा ही होती है। अतः इन दोनों पंखों में अंतर यह है की 3 ब्लेड वाले पखों को एक ही कमरे में तेजी से हवा पाने के लिए यूज किया जाता हैं और 4 ब्लेड पंखों को AC की हवा को चारों और फैलाने के लिए यूज किया जाता है।