कई बार हमारा बजट इतना नही होता है की हम महंगे स्मार्टफोन खरीद पाए है। लेकिन आज के समय में भी ऐसे फोन मार्केट में उपलब्ध है जो आपको सिर्फ और सिर्फ 8 हजार रूपये के करीब मिल जाएगी।

इसके अलावा यह सारे फोन 5 G भी है। अमेज़न पर इन दिनों तीन ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध है वह आपको 8 से 9 हजार के बीच मिल जाएगे। वो ऐसे वैसे नही आज के ज़माने की 5 जी कनेक्टिविट के साथ। तो आइये आज हम आपको ऐसे तीन धांसू फ़ोन के बारे में बताते है। जो आपके लिए बजट फ्रेंडली साबित हो सकती है।

POCO M6 Pro 5G

अगर आप एक सस्ता और अच्छा फोन चाहते है तो आप POCO M6 Pro 5G फोन के साथ जा सकते है। यह फोन 5 जी फोन होने वाला है। इसमें आपको 128 जीबी का स्टोरेज और 4 जीबी रैम मिल जाएगी।

इसके अलावा डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन काफी अच्छा कंपनी ने इसमें 6.79 इंच की बड़ी डिस्प्ले लगाई है। अगर बात की जाए कीमत के बारे में तो यह फोन आपको 8,999 रूपये में मिल जायेगा।

Nokia G42 5G

इसके अलावा अगर आप चाहे तो सस्ता और टिकाऊ Nokia G42 5G फोन खरीद सकते है। इसमें आपको 6.56 इंच की एचडी डिस्प्ले मिल जाएगी।

इसके अलावा इसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलने वाला है। Nokia G42 5G में आपको 5000 mAh की बैटरी मिल जाएगी।

कंपनी का दावा है की Nokia G42 5G को एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 10 घंटे तक आसानी से चल सकता है। यह फोन आपको अमेजन पर से 9,499 रूपये में मिल जायेगा।

Redmi 13C 5G

वैसे अगर देखा जाए तो रेडमी के फोन काफी महंगे होते है। लेकिन Redmi 13C 5G आपके बजट के हिसाब से अच्छा माना जाता है। Redmi 13C 5G में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलने वाली है।

इसके अलावा इसमें आपको 128 जीबी का स्टोरेज और 4 जीबी का रैम मिलने वाला है। फोन को स्मूथ चलाने के लिए इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर लगाया गया है।

Redmi 13C 5G में आपको 5000 mAh की बैटरी मिल जाएगी। अगर आप यह फोन खरीदना चाहते है तो आपको 9,499 रूपये में मिल जायेगा।