नई दिल्लीः काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारी के लिए यह खबर काम की साबित होने जा रही है, जिसको सुनने के बाद वो भी गदगद हो जाएंगे।  अब मोदी सरकार जल्द ही अपने केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े उपहार देने जा रही है, जिसके बाद से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।

सरकार डीए के बढ़ाने के साथ साथ फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने जा रही है, जिसका फायदा देश के एक करोड़ से भी ज्यादा परिवारों को मिलने वाला है। सरकार जल्द ही अब डीए में 4 फीसदी का इजाफा और फिटमेंट फैक्टर में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी कर सकती है।  हालाकिं सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को डीए में बंपर फायदा देने जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों को सैलरी में वृद्धि होने के साथ साथ 42 प्रतिशत डीए का फायदा भी मिलने वाला है।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार भारत में हर छह महीने बाद डीए में बढ़ोत्तरी की जाती है। इसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात से कम नहीं हैं। अब जो डीए में इजाफा किया जाना है, उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की जानी संभव मानी जा रही हैं।

फिटमेंट फैक्टर की भी मिल सकती है सौगात

डीए के अलावा फिटमेंट फैक्टर में जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.6 गुना फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी।