ये साल 2023 का ऑटोमोबाइल सेक्टर का काफी अच्छा रहा है, जिसमें वाहन निर्माता कंपनियों कई नए वाहनों को लॉन्च किया था। लेकिन अब ये साल खत्म होने वाला है इसके साथ ही कुछ कारों का सफर भी इसी के साथ खत्म हो जाएगा। इस लेख में हम उन्हीं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सफर 2023 के साथ ही खत्म होने जाएगा।

Maruti Suzuki की Alto 800

मारुति सुजुकी देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है, और ये Alto 800 सबसे ज्यादा चलने वाली कार है। लेकिन कंपनी ने इसको अप्रैल 2023 में बंद कर दिया था, जिसका कारण नए सुरक्षा और उत्सर्जन नियम बताए गए थे। मारुति की इस कार के बंद होने के बाद कंपनी ने लोगों पर अपनी पकड़ बनाए रहने के अलावा व खाली हुए स्पेस को भरने के लिए ऑल्टो K10 को मार्केट में उतार दिया, जो कि अब सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।

Honda की जैज और WR-V

इस साल 2023 के खत्म होने से पहले भारत में पसंद की जाने वाली Honda कंपनी ने अपनी लाइनअप की कारों के मॉडल को बंद करने का फैसला किया है। जिसमें होंडा की हैचबैक जैज और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V शामिल हैं। कंपनी ने हैचबैक जैज को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट के साथ पेश किया था सिटी डीजल, चौथी पीढ़ी की सिटी और अमेज डीजल का नाम शामिल है। ये कार कई शहरों में होंडा फिट के नाम से मशहूर थी और इसको अच्छी केबिन फिनिश वाली बड़ी कार होने के कारण खूब सराहना भी मिली थी।

Skoda Octavia

कार निर्माता स्कोडा कंपनी ने साल 2023 में ऑक्टेविया के साथ अपनी दो प्रमुख कारों को भारत में बंद कर दिया था। स्कोडा कंपनी ने पॉल्यूशन नॉर्म्स के चलते इनको मार्केट से हटाने का फैसला किया था, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने साल 2024 में इसकी वापसी की उम्मीद जताई है।

Skoda superb

इसी साल के जून में Skoda ने अपनी Superb सेडान को भारत में बंद कर दिया था। Skoda के पास इस सेगमेंट में केवल Slavia ही बची हुई है। Superb में EA888 evo3 इंजन दिया था, जो कि BS-6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप नहीं था।

Kia Carnival

कोरियाई ऑटो कंपनी Kia ने इस साल के शुरुआत में भारत में Carnival MPV को बंद कर दिया था। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध मॉडलों की लिस्ट से प्रीमियम MPV को हटा दिया था। भारत में Kia लाइनअप के दूसरे मॉडलों की तरह ही इस MPV को BS6 फेज-2 अपडेट नहीं दिया गया था। इस MPV कार को अगले साल एक नए अवतार में वापस लांच करने की संभावना जताई है। इसी साल जनवरी में, Kia ने KA4 MPV को शोकेस किया था जो कि Carnival का फेसलिफ्ट वर्जन है। इसको नई जनरेशन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Volvo XC40

भारत में एक और बड़ी कंपनी Volvo ने XC40 कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV को बंद कर दिया है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल सिंगल, फुली-लोडेड B4 अल्टीमेट ट्रिम में अवेलेबल थी, जिसका प्राइस 46.40 लाख रुपये थी। हालांकि कंपनी ने पहले ही XC40 Recharge के तौर पर अपना फुल-इलेक्ट्रिक मॉडल लांच कर दिया था।

Mahindra Alturas G4

महिंद्रा की लाइनअप की इस सबसे महंगी Alturas G4 SUV को सख्त एमिशन नॉर्म्स के कारण 2023 में बंद कर दिया गया था। G4 का लास्ट वैरिएंट 4×2 हाई था।