Aadhar Card Update: ध्यान दें! 14 जून तक मुफ्त में अपडेट करें अपना आधार कार्ड, बाद में लगेगा शुल्क

जैसे की आप सभी लोग जानते है की आधार कार्ड हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। कोई भी सरकारी या प्राइवेट काम में हमे आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर हमारे पास आधार कार्ड नही ही तो हमारे काफी सारे काम रुक सकते है। लेकिन इन दिनों आधार कार्ड से जुडी एक खबर सामने आई है। जिसके पास भी 10 साल से पुराना आधार कार्ड है उनको अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। यानी की आपको एड्रेस या कुछ अपडेट करवाना है तो 14 जून के पहले पहले अपडेट करवाना होगा।

दरअसल आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी (Unique Identification Authority of India- UIDAI) यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे बताया गया है की जिन लोगो के पास 10 साल पुराने आधार कार्ड है उन सभी लोगो को अपने आधार कार्ड 14 जून 2024 के पहले पहले अपडेट करवाने होगे। अगर आप 14 जून के पहले आधार कार्ड अपडेट करवाते है तो नि:शुल्क अपडेट हो जायेगा।

लेकिन 14 जून के बाद अपडेट करवाने पर आपको शुल्क देना होगा। आप अपना आधार कार्ड यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Unique Identification Authority of India- UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट करवा सकते है।

क्या 14 जून के बाद आधार कार्ड बेकार हो जायेगा

जी नही 14 जून के बाद आधार कार्ड बेकार नही होगा दरअसल UIDAI ने बताया की 10 साल पुराना आधार कार्ड 14 जून के पहेल अपडेट करवाना होगा। अगर आप इस डेट के पहले अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते है तो नि:शुल्क अपडेट हो जायेगा। लेकिन अगर आप इस डेट के बाद आधार कार्ड अपडेट करवाते है तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करवाते है फिर भी आपको चार्ज देना होगा इसके अलावा आधार केंद्र जाकर अपडेट करवाते है फिर भी चार्ज देना होगा। इसलिए आधर कार्ड बेकार नही होगा लेकिन बीना किसी शुल्क के आधार अपडेट हो जायेगा।

आधार अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आपको कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ने वाली है। इस दस्तावेज में वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बील, बैंक पास बुक आदि जैसे दस्तावेज देने पड़ सकते है।