आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। वहीं निरहुआ भी एक लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी फिल्मों में काफी पसंद किया जाता है। इस जोड़ी में अब तक 30 से ज्यादा फ़िल्में साथ में की हैं। इन दोनों का किसी भी फिल्म में आने का मतलब फिल्म का हिट होना ही होता है। फिलहाल इस जोड़ी का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और दर्शक भी इस गाने पर अपना खूब प्यार लुटा रहें हैं।

वायरल हो रहा है यह गाना

आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दोनों का यदि कोई गाना सोशल मीडिया पर आता है तो वह तुरंत वायरल हो जाता है। वर्तमान में इस जोड़ी का करेला मन पट’ (Karela Man Pat Jayi) गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। इस गाने में काफी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहें हैं।

Karela Man Pat Jayi - #DINESH LAL YADAV #AAMRAPALI DUBEY | BHOJPURI SONG

वीडियो को किया जा रहा है पसंद

आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की अच्छी फैन फॉलोइंग होने के कारण इनका कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आने के साथ ही वायरल हो जाता है। वीडियो में आप इस जोड़ी को तेज बारिश में जबरदस्त रोमांस करते हुए देख सकते हैं।

दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने को अब तक 10,937,363 से अधिक बार देखा जा चुका है। 17 जून 2016 को इस गाने को पेश किया गया था। यह फिल्म AASHIK AAWARA से लिया गया गाना है। Rajesh-Rajneesh ने इस गाने को संगीत दिया है वहीं Pyare Lal Yadav ने इस गाने के बोल लिखें हैं।