Animal Husbandry आमतौर पर कृषि संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग पशुपालन का व्यवसाय भी जरूर करते हैं। इससे उन्हें थोड़ी मेहनत में ही ज्यादा मुनाफा मिलता है। अनाज के साथ-साथ घरों में दूध घी दही के भंडार का भी अच्छा इंतजाम हो जाता है।

अगर आप भी खेती-बाड़ी के साथ-साथ पशुपालन का रोजगार करना चाहते हैं तो या आपके लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है। पशुपालन के लिए गिर नस्ल की गाय सबसे अच्छी होती है। इस नस्ल की गाय को पालने में आपको ज्यादा इंतजाम भी नहीं करने हैं और यह आपको कम समय में अच्छा मुनाफा भी दे सकती है। 

कहां पाई जाती है यह नस्ल 

आपको बता दे गिर नस्ल की गए मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है। और यह आपको बहुत ही कम समय में ज्यादा मुनाफा दे सकती है इसलिए इसकी कीमत बाजारों में अच्छी है। इस गाय को आप रोजाना अगर अच्छा चारा खिलाएं और इसकी देखभाल करें तो आपको 1 दिन में 30 से 80 लीटर तक की दूध की प्राप्ति हो सकती है। इस नस्ल के गाय के दूध की कीमत भी बाजारों में बहुत महंगी है। 

कैसे करें इसकी पहचान Animal Husbandry

गिर नस्ल के गाय को पहचान पर बहुत सारे तरीके हैं। इनमें से कुछ तरीके नीचे बताए गए हैं। 

  • इस नस्ल की गाय का माथा बड़ा होता है। 
  • इनकी आंखें बहुत छोटी-छोटी होती है। 
  • यह नल की गाय देखने में काफी सुंदर और खूबसूरत होती है। 
  • गिर के सींग कान के पीछे से बाहर की ओर निकले होते हैं। 
  • इन की सींग अंदर की तरफ मुड़े हुए होते हैं। 

गिर गाय के दूध का फ़ायदा 

सबसे पहले तो आपको बता देंगे गिर नस्ल की गाय के दूध की कीमत बाजार में बहुत अधिक है। इसका सबसे अहम कारण है कि इसके दूध में आठ प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि छह तरह के विटामिन और 21 तरह के अमीनो एसिड का मिश्रण भी इसके दूध में पाया जाता है।

इसके अलावा इस नस्ल के गाय की दूध में आपको 25 तरह के खनिज तत्व और 16 तरह के नाइट्रोजन योग के साथ-साथ चार तरह के फास्फोरस योग भी मिलते हैं। इन सभी कारणों की वजह से यह दूध विशेष का रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।