Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessगुजरात में राम शोभा यात्रा में हुआ पथराव, स्थिति को नियत्रंण करने...

गुजरात में राम शोभा यात्रा में हुआ पथराव, स्थिति को नियत्रंण करने के लिए दागे आंसू के गोले

पूरे देश में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस लम्हें के लिए दिन-रात प्रतिक्षा कर रहे हैं। पूरे देश के मंदिरों को सजाया जा रहा है, लोग शोभा यात्रा निकाल रहे हैं। गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार को भी लोग भगवान राम की शोभा यात्रा निकाल रहे थे, कि तभी कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड पर आ गई, और आंसू के गोले दाग दिए।

- Advertisement -

पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर यह घटना खेरालु कस्बे में हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के तीन गोलों को दागना पड़ा।

बता दें कि पुलिस के घटनास्थल पर तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। उन्होंने घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि पथराव में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, और उस क्षेत्र में पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि आज यानि की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए श्रद्धालु अपने-अपने इलाकों में विभिन्न तरह के आयोजन कर रहे थे। ऐसी ही खुशी से रविवार को मेहसाणा के खेरालु कस्बे में भी राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। इसी बीच यात्रा में अचानक से पथराव शुरू हो गया था। पथराव की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन ले लिया और आंसू के गोले दाग दिए और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular