Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaअक्षरा सिंह ने अपने पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी,...

अक्षरा सिंह ने अपने पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बताया अपनी प्रेग्नेंसी का सच

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जिनको हर कोई जानता है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पवम सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थीं। फिलहाल दोनों अलग हैं लेकिन एक समय था, जब ये एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन फिर बाद में इनका रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ था। पवन सिंह की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि शादीशुदा होने के बावजूद वो उनके साथ रिश्ते में थीं।

- Advertisement -

अक्षरा सिंह ने यह भी दावा किया था कि वो पवन के बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन उन्होंने उस बच्चे को गिरा दिया। सालों तक इस मामले पर चुप्प रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने अब जवाब दिया है।
अब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ एब्यूजिव रिलेशनशिप और गंदे ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के वक्त उनके साथ क्या कुछ हुआ था और उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें कितनी सच हैं।

हाल ही में उन्होंने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह पर हमला बोलते हुए बताया कि किस तरह पवन सिंह उनको डरा धमका कर रखते थे और वो करियर खत्म हो जाने और जान से मार दिए जाने के डर से डिप्रेशन में थीं। अक्षरा बताती हैं कि वह उनसे बिना बात के माफी मांगने और, सबके सामने पैर छूने को फोर्स करते थे।

- Advertisement -

एक्ट्रेस के आगे बताया कि पवन सिंह शराब के नशे में उनको बंद कमरे में पीटते थे और उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए पवन सिंह ने किसी और से शादी कर ली थी और शादी की शॉपिंग भी उन्हीं से करवाई थी। वो चाहते थे कि बीवी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी बनी रहे, लेकिन अक्षरा को ये सब पसंद नहीं था।

अक्षरा सिंह ने अपने रिश्ते के बारे में बताया कि एक रात पवन सिंह ने उन पर हाथ उठाया और इतनी जोर से धक्का दिया इनका हाथ टूट गया था। उस दिन उन्होंने पवन सिंह का साथ छोड़ने का फैसला किया और वो अपने घर लौट आईं। उन्होंने कहा कि मैं चुप थी, क्योंकि ये मामला एक लड़की का है, लेकिन अब मैं इस पर बात करती हूं। कुछ दिन पहले मुझे कॉल आया था कि क्या आप मेरे लिए गवाही देंगी?

अक्षरा ने इस बात का भी खुलासा किया कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी उनसे बातचीत की। उन्होंने रो-रोकर अपने साथ हुई बातों को मुझे बताया था। उन्होंने आगे कहा कि ज्योति ने बताया कि उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता था। बहुत सारी लड़कियां घर में आती थीं। दोनों के बीच में काफी बाते हुई थीं, जो वायरल भी हुई थीं। लेकिन अब मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हूं और मुझे किसी से मतलब नहीं है। ना ही ज्योति सिंह से भी और ना ही पवन सिंह से।

प्रेग्नेंसी वाले आरोप पर उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत कष्ट हुआ। इसलिए हुआ कि आपको तकलीफ है। मैं मान रही हूं कि आपको इन चीजों से उबरना है। आपको न्याय चाहिए। लेकिन अपने न्याय के लिए आप किसी लड़की को जलील करें तो ये कहां सही है। मुझे लगता है कि उनके पास मेरे बारे में कोई और भी रिकॉर्डिंग रही होंगी। मेरी एक बात का तो मिसयूज किया ही गया था। इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी, इन बातों को करना भी उचित नहीं है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular