नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के दंबग खान के नाम से जाने जाते है। लेकिन इस दंबग खान पर भारी पड़ रहा है, बिश्नोई गैंग। अभी हाल ही में सलमान खान के घर के सामने दो श्खस ने आकर फायरिंग करके खलबली पैदा कर दी है। अबी पुलिस इसकी तह तक नही पहुंच पाई थी कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार (20 अप्रैल) को एक धमकी भरा कॉल आया, जिससे पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है।

पुलिस को किसी अज्ञात शख्स ने फोन करके धमकी दी है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी जल्द मुंबई आ रहा है जो एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है.

मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल के मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जिके बाद, शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक 20 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लड़के ने बताया कि वह वह प्रैंक कर रहा था,और उसी  प्रैंक के तहत उसने सलमान खान के घर के बाहर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक की थी।

पुलिस ने फायरिंग मामले में दो आरोपियों को पकड़ा

बता दे कि 14 अप्रैल की सुंबह 5 बजे सलमान खान के बांद्रा में स्थित घऱ से दो शख्स ने आकर फायरिंग की थी। जिसके बाद वो फरार हो गए थे. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दोनों शख्स को गुजरात से अरेस्ट कर लिया है ये दोनो अरोपी विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को कच्छ में गिरफ्तार करके मुंबई लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं.

गोल्डी बरार भी दे चुका है सलमान को धमकी

वहीं, सलमान के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। उसने कहा था कि ये हमला तो सिर्फ ट्रेलर है। फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।