कुछ ही दिनों में देश में रंग-बिरंगे कलर खेल कर होली मनाई जाने वाली है, लेकिन इस बार की होली पर साल का पहला चंद्रग्रहण होने वाला है। आमतौर पर सनातन लोग चंद्रग्रहण के दिन की सुबह में गंगा नदी में स्नान के बाद दान-पुण्य करते हैं। लेकिन, होली के दिन होने वाले इस चंद्रग्रहण में दान को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होली के दिन कुछ वस्तुओं का दान देना निषेध माना जाता है। रंगों के इस त्योहार को 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। होली के दिन चंद्रग्रहण होने के कारण बड़ी संख्या में लोग दान-पुण्य भी करेंगे। लेकिन ऐसे में कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए नहीं तो घर में कष्ट बढ़ सकता है और धन की जगह दरिद्रता आ सकती है।

किन चीजों का नहीं करें दान

• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होली पर किसी भी वस्त्र का दान देना वर्जित माना जाता है। इसके बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यदि आप होली के दिन वस्त्र का दान करते हैं तो आपको कई परेशानियां आ सकती हैं।

• बता दें कि होली के दिन किसी भी सुहागन महिला को सुहाग का सामान जैसे कुमकुम, चूड़ी, बिछुड़ी, बिंदिया सहित अन्य चीजों का दान नहीं करना चाहिए, इससे उस महिला के सुहाग को हानि पहुंच सकती है।

• आपको बता दें कि होली के दिन स्वर्ण आभूषण और धन का भी दान नहीं करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

कौन सी चीजों का कर सकते हैं दान

आपको बता दें कि होलिका का पूजन करने के बाद या चंद्रग्रहण के बाद विशेषकर पकवान, अनाज, फल-मिठाई, किसी को भोजन कराना दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि बनी रहती है।