आज के समय में हरियाणवी डांस इंड्रस्टी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। जगह जगह आपको स्टेज डांस होते दिखाई पड़ ही जाते हैं हालांकि इस प्रकार के प्रोग्रामों में काफी भीड़ भी जमा होती ही है। अब हरियाणा के बाहर भी इस प्रकार के प्रोग्राम खूब होने लगें हैं जिनमें हरियाणा की ही डांसर्स शिरकत करती हैं। हरियाणा में आज कई ऐसी डांसर्स हैं, जिन्होंने अपने जबरदस्त डांस से पब्लिक में अपना नाम कमाया है। लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।

सपना को पसंद करते हैं लोग

हालांकि नंबर 1 के पायदान पर आज भी सपना चौधरी काबिज हैं। सपना के डांस के लोग दीवाने हैं और भारी संख्या में इनके जबरदस्त डांस को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। सपना का मदमस्त डांस देख कर लोग मदहोशी के आलम में चले जाते हैं। काफी लोग खुद ही डांस करने पर मजबूर हो जाते हैं। सपना के डांस प्रोग्राम से पहले ही लोग स्टेज के चारों और आकर बैठ जाते हैं। भारी संख्या होने पर सुरक्षा के लिए सपना के प्रोग्राम में पुलिस का इंतजाम भी कराना होता है। इससे पता सपना को कितनी भारी संख्या में लोग चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा

सपना की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। सोशल मीडिया पर भी इन्हें भारी संख्या में लोग पसंद करते हैं। लाखों की संख्या में लोग इनके फैंस हैं। समय समय पर सपना अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपने फोटो तथा वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिन्हें इनके फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर सपना के वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं। इस प्रकार के लोग जो सपना के लाइव शो में नहीं जा पाते हैं वे सोशल मीडिया पर सपना की वीडियो को खूब देखना पसंद करते हैं।

Badli Badli Lage | Sapna Stage Dance | New Haryanvi Video Song

वीडियो हुआ वायरल

आज हम आपको सपना का एक ऐसा वीडियो दिखा रहें हैं। जो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। काफी लोग इस वीडियो को लाइक कर रहें हैं। वीडियो में आप सपना को स्टेज पर जबरदस्त डांस करते देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की सपना ने येलो कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। “Badli Badli Lage” टाइटल के गाने पर सपना जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहीं हैं। इस वीडियो को Sonotek Punjabi नामक चैनल पर 6 साल पहले अपलोड किया गया है लेकिन इस समय इसको काफी देखा जा रहा है। इसको अब तक 22M views मिल चुके हैं।