नई दिल्ली। Blue Hole: देश दुनिया की धरती में ऐसी ऐसी अद्भुत चीजें छुपी है जिसे देखकर वैज्ञानिक खुद हैरान हो जाते है। ऐसी ही कुछ नजारा मेक्सिको की समुद्री सतह में देखने को मिला। जहां समुद्र के बीचों बीच 1380 फीट गहरा ब्लू होल खोजा गया है, यह  होल को दुनिया का सबसे गहरा होल बताया जा रहा है।

दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल.

मेक्सिको के चेतुमल खाड़ी में देखे गए इस ब्लू होल के बारे में जानकारी फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस में दी गई है। दिसंबर के महिने में गोताखोरों के द्वारा इसकी  गहराई भी नापी गई है। गोताखोरों ने ब्लू होल को नापने के बाद बताया कि इस छेद की गहराई शिकागो के प्रतिष्ठित ट्रम्प टॉवर के बराबर है. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस छेद में की तरह के समुद्री जीवों का बसेरा हो सकता है। जिसकी खोज की जा रही है।

दक्षिण चीन सागर मेंड्रैगन ब्लू होल

इससे पहले इस तरह का ब्लू होल दक्षिण चीन सागर में देखा गया गया था जिसे ड्रैगन होल के नाम से जाना जाता है। अब मेक्सिको में मिले इस नए ब्लू होल ने ड्रैगन ब्लू होल का रिकॉर्ड तोडड़ दिया है, जो यह ड्रैगन ब्लू होल से तीन गुना ज्यादा गहरा है।

वैज्ञानिकों ने खोजबीन के दौरान पाया कि इस होल में हजारों साल से हिमनदी द्वारा निर्मित ऊर्ध्वाधर गुफाएं हैं। जो अविश्वसनीय रूप से विशाल हो सकती हैं। इस ब्लू होल की खोज साल 2021 में शुरू हुई थी।