अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और अभी से गर्मी का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। अतः ऐसी ही स्थिति रही तो जल्दी ही लोग AC चलाना शुरू कर देंगे। इसके अलावा मौसम विभाग की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है की इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।

रिपोर्ट में बताया गया है अप्रैल से जून माह तक लू के दिनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि आप ज्यादा AC चलाएंगे तो आपका बिजली बिल भी ज्यादा ही आएगा। अतः आप यदि सही तरीके का उपयोग करके AC चलाते हैं तो आप बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। आइये अब आपको AC चलाने के सही तरीके के बारे में बताते हैं।

सेट करें सही टैम्पेचर

आमतौर पर लोगों का मानना है की यदि वे AC का तापमान कम रखेंगे तो कमरा जल्दी ठंडा होगा हालांकि ऐसा नहीं होता है। असल में आपको अपने AC का तापमान 24 डिग्री पर सेट करना चाहिए। यह मानव शरीर के लिए सही तापमान है और इससे आपका बिजली बिल भी कम आएगा। आपको बता दें की AC का प्रत्येक डिग्री कम करने पर बिजली का उपयोग 6% तक बढ़ जाता है। अतः अपने बिजली बिल को बचाने के लिए आप AC का तापमान 20 से 24 डिग्री पर सेट करें।

फ़िल्टर सफाई तथा सर्विस

कभी कभी ऐसा होता है की हम कितने ही कम तापमान पर AC को चलाएं। हमारा कमरा ठंडा ही नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आपको AC के फ़िल्टर की सफाई तथा सर्विस के बारे में विचार करना चाहिए। आपको जानकारी दे दें की घर के अंदर की धूल भी फ़िल्टर में आ सकती है। जिसके कारण वे बंद हो सकते हैं। ये बंद फ़िल्टर ही AC को प्रभावित करते हैं।

AC के चलाएं पंखा

यदि आप AC के साथ में पंखा चलाते हैं तो कम समय में ही आपका रूम ठंडा हो जाता है। ऐसे में आप कम समय के लिए AC का उपयोग करेंगे तथा इस प्रकार से आपका बिजली का बिल भी कम आएगा। इसके अलावा आप टाइमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जो आपको निश्चित समय के लिए AC का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है और आपका रूम ठंडा करने के बाद AC को खुद बंद कर देता है।