नई दिल्ली: सोशल मीडिया में इन दिनों जानवरों से जुड़े वीडियो काफी वायरल होते है जिनमें से कुछ सीख देने वाले होते है तो कुछ दिल को दहला देने वाले होते है। इसमें कभी शेर के साथ जंगल में रहने वाले तमाम जनवरों के संग की लड़ाई के वीडियो बैचेन करने वाले होते है ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा ह जिसमें जगुआर काफी अनोखे ढंग से शिकार करते नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर जगुआर के हमले का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक फीमेल जगुआर पानी के अंदर छिपकर अपने शिकार की तलाश कर रही है। तभी अचानकर हलचल के बाद वो मगरमच्छ को पकड़ लेती है। उसकी फुर्ती को देख सब दंग रह जाते हैं। क्लिप देखकर आप इस बात अंदाजा लगा पाएंगे कि जगुआर कितनी पॉवरफुल होती है।

जगुआर ने किया हमला

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट  ‘दे बेस्ट’ (@Figensport) ट्विटर पर पोस्ट किया गया यह वीडियो महज 32 सेकंड का है जिसमें मादा जगुआर पानी के अंदर बैठकर चुपचाप अपने शिकार का इंतजार करती है। बीच-बीच में सांस लेने के लिए वो बाहर मुंह कर लेती है लेकिन जैसे ही उसे मगरमच्छ के आने का आभास होता है तुंरत ही उस ओर हमला करके उसे बिना देर किए दबोच लेती है। इस तरह से भारी-भरकम मगरमच्छ का पहले हमले से ही काम तमाम हो जाता है। फिर मादा जगुआर अपने भोजन को उठाकर पानी से बाहर निकल जाती है।

19 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा इसे तकरीबन 200 रीट्वीट्स भी मिले हैं। यूजर्स को जगुआर के शिकार का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।