आप जानते ही होंगे की केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण तथा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इसी क्रम में अब मुफ्त सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य में 50 हजार से अधिक सिलाई मशीनें महिलाओं को वितरित की जाएंगी। इसके अलावा इन महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता भी दी जायेगी। आइये अब हम आपको बताते हैं की इस योजना का लाभ कौन और कैसे उठा सकते हैं।

जान लें क्या है पात्रता

आपको बता दें की मुफ्त सिलाई मशीन योजना में सिर्फ वे ही महिलायें आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के मध्य है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए इस योजना में वित्तीय सहायता का लाभ भी दिया जाएगा। यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होता है।

इन राज्य की महिलायें कर सकती हैं आवेदन

आपको जानकारी दे दें की इस योजना को अभी कुछ ही राज्यों में शुरू किया गया है। बता दें की इस योजना का लाभ अभी सिर्फ राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की महिलायें ही ले सकेंगी। इसके बाद धीरे धीरे इस योजना को अन्य राज्यों में भी लांच किया जाएगा।

जान लें आवश्यक कागजात के बारे में

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास में कुछ दस्तावेज होने बहुत आवश्यक हैं। आइये अब आपको इन आवश्यक कागजातों के बारे में बताते हैं।

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • विकलांगता का प्रमाण पत्र
  • विधवा का निराश्रित प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो|