नई दिल्ली। पशुपालन हमारे देश में कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया बनता जा रहा । जिसमें लोग देशी पशुओं के साथ अलग लस्ल के पशुओं  पालकर जमकर कमाई कर रहे है। यदि आप भी अपने पशुपालन के व्यापार को बढ़ाना चाहते है तो गाय भैस के साथ शामिल करें इस नस्ल की बकरी। आज बकरी की दूध काफी पौष्ट्क मना जाता है हर बड़ी बीमारी के लिए इसका दूध अमृत के समान काम करता है। इसलिए लोग बकरी पालकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसी नस्ल की बकरी के बारे में बताने जा रहे है जिसकी डिमांड ब ज्यादा देखने को मिल रही  है। आइये अब आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

सिरोही बकरी से मिलेगा लाभ

जो लोग देसी बकरी को पालकर कमी कर रहे है वो लोग अब सिरोही बकरी को भी इसमें शामिल कर लें। यह बकरी एक दिन में 1 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल की बकरी का वजन 50 से 60 किलो तक होता है। सिरोही नस्ल की बकरी को पालने में किसी तरह को कोई खर्च नही होता है। इसका दूध इतना स्वस्थवर्धक होता है जिसके चलते इसकी डिमांड काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसी होती है यदि सिरोही नस्ल की बकरी पालते हैं तो आपको अत्यधिक लाभ के चांस बढ़ जाते हैं।

कहां मिलती हैं सिरोही बकरियां

सिरोही नस्ल की बकरी ज्यादातर राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में पाई जाती हैं। हालांकि बढ़ती डिमांड के चलते अब यह अन्य प्रदेशों में भी पाई जाने लगी हैं।  यह बकरी कई तरह के चारे का सेवन कर लेती है।सब्जियों से लेकर फलदार व्यंजन को भी यह खाना ज्यादा पसंद करती हैं।

सिरोही बकरी की पहचान

सिरोही बकरी आकार में काफी छोटी होती हैं, इनका शरीर भूरे रंग का या शरीर पर भूरे धब्बे होते हैं। इनके कान चपटे तथा लंबे होते हैं। इन बकरियों के सींग मुड़े हुए होते हैं तथा इनके बाल छोटे और मोटे होते हैं। मादा बकरियों की लंबाई 62cm तथा नर बकरे की लंबाई 80 सेमी तक होती है।