Goat Farming Tips जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दिन पर दिन पशुपालन भी एक अच्छा व्यवसाय होता जा रहा है। ऐसे में बकरी पालन एक फायदेमंद बिजनेस है। अगर आप पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके लिए सबसे बेहतरीन नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बकरी पालन में मुख्य रूप से तीन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना होता है। पहले आप कौन सी नस्ल की बकरी पालन करेंगे, दूसरा उनके भोजन और चारे का प्रबंध और इसी के साथ ही इनका प्रबंधन। इसके अलावा इन्हें पालने के लिए उनके आसपास के वातावरण का भी ध्यान रखना चाहिए।  

बरबरी नस्ल की बकरियां दिलाएगी फायदा Goat Farming Tips

सबसे पहले तो आपको बताने बर्बरीक की बकरियों के साथ बकरी पालन करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह नस्ल आम तौर पर साल में दो बार बच्चे पैदा करती है। इस नस्ल की बकरियां एक बार में दो से तीन बच्चे पैदा करती है जिससे आपको बहुत अधिक मुनाफा हो सकता है। इनके रखरखाव में भी ऐसा कोई विशेष प्रबंध आपको नहीं करना है। 

खान पान का रखे ध्यान 

अगर आप इस नस्ल की बकरी को पलते हैं तो इसके खान-पान का आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। आपको बता दे एक औसत बकरी एक दिन में तीन से 5 किलो तक का चारा खाती है। आपको ध्यान रखना है की बकरियों को आप ज्यादा आसपास ना रखें वरना एक दूसरे से लड़ाई भी कर सकती हैं। 

विशेष कर गर्भवती बकरियों को किसी अन्य बकरी के साथ नहीं रखना चाहिए जिनका तुरंत गर्भपात हुआ हो या जो बीमार हो। बकरियों को किसी विशेष वातावरण की आवश्यकता नहीं है उन्हें साधारण रूप से कहीं भी रखा जा सकता है। 

रखरखाव से भी पड़ेगा असर 

अगर आप बर्बरीक की बकरी को पालना चाहते हैं तो आपको इसके रख रखा आपका भी थोड़ा ध्यान रखना होगा। आपको बता दे इस नस्ल की बकरी को पालने के लिए आपको नमी वाली जगह का चयन करना है। इसके अलावा एक खुले मैदान की व्यवस्था करें ताकि उन्हें चढ़ने में आसानी हो। हरा चारा इन बकरियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसी के साथ जिस स्थान पर उन्हें बांधा जाए वह साफ सुथरा और सुखा होना चाहिए।