Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसातवें आसमान से गिरा सोने का भाव, जान लें अपने शहर के...

सातवें आसमान से गिरा सोने का भाव, जान लें अपने शहर के ताजा रेट

शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। स्थान स्थान पर शादियों की धूम मची हुई है। ऐसे में सोने चांदी की सेल काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से लोग खुद के घर की शादी के कारण तो कुछ लोग अपनी शान को बढ़ाने के लिए सोने चांदी के गहने खरीदते देखें जाते हैं। यदि आप सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहें हैं तो आपके लिए यह खबर काफी आवश्यक है। सोना या चांदी खरीदने से पहले आप अपने शहर के दामों को जरूर चेक कर लें। आइये सबसे पहले आपको बताते हैं की सोने के दामों में कितनी गिरावट हुई है।

- Advertisement -

सोने के दाम आये नीचे

आपको बता दें की बीते सोमवार को सोने की कीमतें 247 रुपये घटकर 62,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवर किये जाने वाले सोने पर 247 रुपये घाट चुके हैं। जिसके बाद में इसकी कीमत 62,315 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वैश्विक बाजार की बात करें तो बता दें की न्यूयॉर्क में सोने के दामों में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद अमेरिकी बाजार में 2,041.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

चांदी के भी दाम हुए कम

आपको जानकारी दे दें की चांदी के दामों में भी कमी आई है। चांदी के दाम 406 रुपये गिरकर 70,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुके हैं। वैश्विक बाजार में भी चांदी सस्ती हुई है। न्यूयॉर्क में चांदी में 0.86 प्रतिशत की कमी आई है। जिसके बाद अमेरिकी बाजार 22.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर जाकर बंद हुआ है।

- Advertisement -

जान लें अपने शहर के ताजा दाम

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम का सोना 63,370 रुपये।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत का 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये।
कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये।
चैन्नई में 24 कैरेट के10 ग्राम सोने की कीमत 63,820 रुपये।
बेंगलुरु में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 63,220 रुपये।
हैदराबाद में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 63,370 रुपये।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 63,270 रुपये।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular