आपको पता होगा ही की सोने के दाम लगातार आगे भागते चले जा रहें हैं। देश विदेश में भी सोने की कीमतें लगातार बढ़ती चली जा रहीं हैं। वर्तमान समय में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर है। आज के समय में 1 तौला सोने के दाम लगभग 72 हजार 800 रुपये तक पहुंच चुके हैं। सोने के दामों में पिछले 2 माह में 11 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। सवाल यह है की सोने के दाम लगातार बढ़ने के पीछे आखिर क्या वजह है और क्या गोल्ड में निवेश करने के लिए यह सही समय है।

सोने के दामों में आई तेजी

शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है और इससे पहले ही सोने के दाम लगातार आगे बढ़ते जा रहें हैं। आज फिर से सोना नया रिकार्ड बनाते हुए 72 हजार 800 रुपये के दाम पर आ पहुंचा है। सोने के डैम लगातार बढ़ रहें हैं।

पिछले दो महीने में सोने के दाम 11 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। बीती 14 फरवरी को सोने की कीमतें 61 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं। इसके बाद 21 मार्च को सोना 66 हजार एक सौ रुपये पर पहुंच गया था और आज नया रिकॉर्ड बनाते हुए सोना लगभग 73 हजार रुपये पर आ पहुंचा है।

खरीदार हुए परेशान

सोने की बढ़ती कीमतों के चलते खरीदार काफी परेशान नजर आ रहें हैं हालांकि वे सोने में निवेश को बिलकुल सही भी मानते हैं। शादी-विवाह का सीजन भी शुरू होने वाला है अतः जिन लोगों के घर में शादी है, वे खूब खरीदारी भी कर रहें हैं। हालांकि जानकार लोगों का मानना है की आने वाले समय में सोने के दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

आपको बता दें की पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार सोने की खरीदारी कर रहा है। कई देशों के रिजर्व बैंक भी अपने यहां सोने के भंडार को बढ़ा रहें हैं। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में आने वाली कमी की आशंका से सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहें हैं। मार्केट के जानकार लोगों के मुताबिक आने वाले समय में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं तथा सोना 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

नए रिकॉर्ड हाई ऊंचाई पर पहुचें सोना चांदी

आपको बता दें की MCX पर सोना `73,500 रुपये के पार पहुंच चुका है। इसके अलावा MCX पर चांदी `85,000 के पार आ चुकी है। चांदी में 2200 की तेजी को देखा गया है। इसके अलावा ग्लोबल गोल्ड में $60 का उछाल आया है। अब ग्लोबल मार्केट में गोल्ड $2430 के पार आ चुका है।