आपको बता दें कि आज से सोने चांदी के दामों में परिवर्तन आ गया है। आज के दाम की बात करें तो आज 22 कैरेट सोने का भाव 54250 रुपये प्रति 10 ग्राम है जब की कल भी यह भाव 54250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इसका अर्थ यह है की भाव में कोई कमी नहीं आए पाई है। 24 कैरेट के सोने के दाम की बात आज 59170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जब की पिछले दिन भी 24 कैरेट के सोने का यही भाव था यानी कीमतें न बढ़ी हैं और न ही कम हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 54250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 59170 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। यहां चांदी के दामों में बढ़ोतरी पाई गई है। आज का लखनऊ में चांदी का दाम 73500 रुपये है वहीं कम यह 72500 रुपये प्रति किलो था।
  • गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने के दाम 54250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 59179 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
  • नोएडा में 22 कैरेट सोना 54250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं 24 कैरेट सोनेके दाम 59179 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

22 तथा 24 कैरेट सोने में फर्क

बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है। जब की 22 कैरेट सोना 91.9% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% जिंक, तांबा तथा चांदी आदि धातुएं होती हैं। जब की 24 कैरेट सोना शुद्ध होता और इसके आभूषण नहीं बनाये जाते हैं। इसी कारण अधिकतर दूकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का ताजा भाव

यदि आप 22 या 18 कैरेट सोने के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आप इसके ताजा भाव को घर बैठे जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होता है। इसके अलावा आप www.ibja.co पर विजिट कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।