आज के समय में शादी-विवाह सीजन फिर से शुरू हो गया है। जिसके कारण अब सर्राफा बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई पड़ने लगी है। ऐसे में यदि आप सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहें हैं तो यह एक अच्छा समय है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में सोने चांदी के भाव में बृद्धि हो सकती है। आपको बता दें कि सोना वर्तमान में अपने अधिकतम दाम पर बिक रहा है हालांकि गुरूवार को सोने के भाव में कुछ कमी दिखाई पड़ी है।

22 से 24 कैरेट गोल्ड के दाम

पटना में सोने के भाव में कुछ कमी आई है। यहां पर 22 कैरेट सोने के दाम 53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किये गए हैं। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहें।

इस प्रकार करें सोने की पहचान

सोने की गुणवत्ता जानने के लिए यहां उनके हॉल मार्क दिए जा रहे हैं। 24 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875, 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का ताजा भाव

यदि आप बाजार में 22 या 18 कैरेट सोने की जूलरी खरीदने जा रहें हैं तो आपको इसके सही दाम पता होने चाहिए अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होती है। जिसके बाद आपके मोबाइल पर SMS की सहायता से ताजा सोने के दाम मिल जाते हैं।