Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessअगर आपने कर लिया बकरी पालन मे बच्चों की मृत्यु पर कंट्रोल,...

अगर आपने कर लिया बकरी पालन मे बच्चों की मृत्यु पर कंट्रोल, तो कोई नहीं रोक सकता आपका मुनाफा

Solar Dry Winter Protection System आजकल के समय में बकरी पालन एक अच्छा मुनाफा वाला बिजनेस है। अगर आप भी बकरी पालन करते हैं पर किसी कारण में सबको नुकसान होता है और आप इसे बंद करने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए।

- Advertisement -

आज हम आपके लिए एक ऐसे प्रोटक्शन सिस्टम की जानकारी लेकर आए हैं जिसकी सहायता से आप बकरी पालन में बच्चों की मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। एक बार छोटी बकरियों की मृत्यु दर की संख्या कम हो जाए तो टेंशन कम हो सकती है और आपको अच्छा मुनाफा होगा।

Solar Dry Winter Protection System Invention 

CIRG के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर बी राय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बकरी पालन में छोटी बकरियों के मरने की संख्या मुख्य रूप से निमोनिया बीमारी की वजह से ज्यादा होती है। इसी परेशानी का तोड़ निकलते हुए उन्होंने निमोनिया से बचाने वाले सिस्टम की जानकारी साझा की।

- Advertisement -

Must Read

इस दौरान उन्होंने बताया कि बकरी के बच्चे इतने नाजुक होते हैं कि केवल ठंड में ही नहीं बल्कि उन्हें गर्मी में भी निमोनिया हो सकता है इसलिए उनके वातावरण का ध्यान रखना विशेष आवश्यक है। इसलिए खास तौर पर ठंड के मौसम में उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए सोलर ड्राइव विंटर प्रोटक्शन सिस्टम की शुरुआत की गई है।

कैसे काम करता है यह प्रोटक्शन सिस्टम

जानकारियां साझा करते हुए साइंटिस्ट बी रॉय ने बताया कि यह पूरा प्रोटक्शन सिस्टम किस आधार पर काम करता है। 

  • उन्होंने बताया कि सबसे पहले बस एक ट्रायल के तौर पर इस CIRG के सिस्टम को लोहे की जाली के ऊपर बनाया गया है।
  • जाली के पीछे प्लास्टिक के सीट्स की व्यवस्था की गई है।
  • सीट के बाद पीछे गर्म कुशन के पैनल्स लगाए गए हैं। 
  • इस तरह बाहर की ठंडी हवा बकरियों के पास नहीं आ सकेगी।
  • इसके अलावा अंदर शेड में गर्मी को बढ़ाएं रखने के लिए ज्यादा वोल्ट वाली लाइट का इस्तेमाल किया जाने वाला है।
  • जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं इतना सब करने के बाद शेड में गैस जमा हो सकती है इसलिए एक एग्जॉस्ट फैन की सुविधा भी की जाएगी।
  • शहर में बिजली की सप्लाई को हमेशा बनाए रखना जरूरी होगा।
  • इसी कारण सोलर पैनल की व्यवस्था इस सिस्टम में की गई है।
  • ऐसा करने से शहर के अंदर बाहर की ठंडी हवा नहीं जाएगी और बकरी के बच्चे निमोनिया और ठंड से बचे रहेंगे।
- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular