SBI Customers Beware: दोस्तों आज कल ऑनलाइन फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ गए है। इसलिए तो सरकार और बैंक पहले से ही लोगों को आगाह कर रहे है। जी हाँ अभी हाल ही में SBI ने भी अपने SBI ग्राहक हो सावधान रहने के लिए कह दिया है। कई सारे लोग Yono अकाउंट से PAN लिंक कराने के चक्कर में लोगों को ‘लुट’रहे हैं. इतना ही नहीं बात ये है कि SBI ग्राहकों को SMS के जरिए ‘Yono’ अकाउंट के ब्लॉक होने के नाम से डराया जा रहा है। और फिर उनके साथ ठगी की जा रही है। इतना ही नहीं यूजर से कहा जा रहा है कि उन्होंने PAN नंबर लिंक नहीं कराया है जिसके वजह से वो उन्हें सारी डिटेल शेयर करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दे SBI ग्राहकों को ‘Yono’ अकाउंट अनब्लॉक करने के नाम पर फर्जी SMS भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राहकों को SMS के जरिए ‘Yono’ अकाउंट के ब्लॉक होने के लिए डराया भी जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर से ये भी कहा जा रहा है कि PAN नंबर लिंक नहीं कराने पर उनका ‘Yono’ अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यूजर्स को दिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल SBI यूजर को हैकर्स द्वारा फेक SMS भेजा जा रहा है जिसमें यूजर को Yono अकाउंट ब्लॉक होने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स को मिल रहे मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि अगर आपने दिए गए लिंक पर क्लिक करके अगर अपना PAN लिंक नहीं किया तो आपका Yono अकाउंट ब्लॉक आकर दिया जाएगा।

yono ब्लॉक होने के डर से जैसे ही यूजर्स हैकर्स द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर रहे है उनकी निजी जानकारियां जैसे कि मोबाइल नंबर, PAN नंबर आदि हैकर्स के पास चली जा रही है। जिसके बाद हैकर्स ग्राहकों की निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

SBI Yono

आपकी जानकारी के लिए बता दे भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए Yono डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसके जरिए वो डिजिटल लेन-देन करते हैं। दरअसल स्टेट बैंक की ये सर्विस Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म परमिल जाएगी। यूजर्स इस सर्विस का लाभ डेस्कटॉप पर कर सकते हैं। ये SBI Yono सर्विस को 10 दिसंबर 2017 को लॉन्च किया था।