नई दिल्ली। यदि 25-50 हज़ार की सैलरी पाने वाले किसी सामान्य से कर्मचारी को उसके खाते से करोड़ों के ट्रांजिक्शन का नोटिस मिल जाए तो उसका क्या हाल होगा? इस बात का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं। दरअसल  उत्तर प्रदेश के शामली निवासी होमगार्ड को आयकर विभाग ने 54 करोड के लेनदेन का टैक्स नहीं जमा करने का नोटिस भेजा है। नोटिस में दर्ज रकम को सुन कर होमगार्ड के तो होश ही उड़ गए। होमगार्ड को दिल्ली आयकर कार्यालय से ये नोटिस भेजी गई है। आपको बतादें पीड़ित होमगार्ड डीएम कैंप कार्यालय पर ड्यूटीरत है। इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस को देख कर होमगार्ड का पूरा परिवार सदमें में है।

ग्राम कुड़ाना निवासी होमगार्ड सोमपाल इस समय डीएम कैंप कार्यालय पर  नियुक्त है। नोटिस मिलने के बाद सोमपाल के तो होश ही उड़ गए। पीड़ित ने डीएम रविंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे रजिस्टर्ड डाक से 9 अप्रैल को आयकर विभाग नई दिल्ली का नोटिस प्राप्त हुआ है।

सोमपाल ने बताया कि इनकमटेक्स विभाग का जो नोटिस मिला है, उस नोटिस में 2018 से 2023 तक उनके अकाउंट में लगभग 54 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। जिसका टैक्स जमा नहीं हुआ है। जबकि होमगार्ड के नाम से महज दो खाते हैं एक सैलरी अकाउंट है तो दूसरा खेती के लिए हैं। दोनों ही अकाउंट में कोई धनराशि नहीं है।

नोटिस देख घबरा गया गार्ड

आयकर की नोटिस में होमगार्ड सोमपाल को अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली बुलाया गया। होमगार्ड तय समय पर दिल्ली आयकर कार्यालय में हाजिर हुआ। 10 अप्रैल को दिल्ली के इनकमटेक्स ऑफिस में सोमपाल को उनके एक दूसरे अकाउंट से 54 करोड़ रुपये के ट्रांजिक्शन की जानकारी दी गई। आयकर के अधिकारियों ने इस विषय में सोमपाल का बयान भी दर्ज किया।

दिल्ली से लौटने के बाद होमगार्ड सोमपाल ने कलेक्टर कार्यालय में डीएम रविंद्र सिंह को नोटिस के विषय में बाताते हुए न्याय की फरियाद की, इतना ही नहीं सोमपाल ने अपने वरिष्ठ अधिकारी एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच करने का आदेश दिया है।