सोमवार को सियागंज किराना बाजार में शक्कर और साबूदाना के भाव में पहले से गिरावट हुई है. नई फसल की आवक के चलते पुराने स्टॉक को निकाला जा रहा है। नई सरसों के बाजार में आने की आहट मात्र से ही कीमतें गिरने लगी हैं। सरसों ही नहीं, सभी तिलहन फसलें अपना रंग दिखा रही है। पाकिस्तानी मार्केट में सब्जियां नहीं जाने से भी इंडिया में सस्ता सामान मिलने लगा है। सरसों तेल सहित सभी खाद्य तेलों के दाम गिरे हैं।

साबूदाना

यह 4850 से 5450, पैकिंग मे 5800 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल.
आटा और मैदा : गेहूं आटा 1300, मैदा 1340, रवा 1420, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलोग्राम

तिलहन

सरसों 6300 से 6400, नया रायडा 6000 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल है.
तेल : मूंगफली तेल इंदौर 1630 से 1650
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1505 से 1510
सोयाबीन सॉल्वेंट 1480 से 1485, पाम तेल
1585 से 1590 रुपए प्रति 10 किलोग्राम

कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2225, कपास्या खली देवास 2225, कपास्या खली उज्जैन 2225,कपास्या खली खंडवा 2200, कपास्या खली बुरहानपुर 2200 रुपए प्रति 60 किलोग्राम बोरी, कपास्या खली अकोला 3325 रुपए प्रति क्विंटन.

सोमवती अमावस्या अवसर पर अवकाश

इंदौर बाजार कमजोर ग्राहकी से उड़द मोगर दाल के भाव में गिरावट, सोमवार को दाल चावल बाजार में कमजोर ग्राहकी से उड़द मोगर दाल के भाव में शनिवार की तुलना में ₹200 प्रति क्विंटल की गिरावट हुई. सोमवती अमावस्या के अवसर पर संयोगितागंज अनाज मंडी में अवकाश है.

दाल

तुअर दाल 7900 से 8000,
तुअर दाल फूल 8100 से 8300,
तुअर दाल नई 8600 से 9300,
आयातित तुअर दाल 7700 से 7800,
चना दाल 5700 से 6200,
मसूर दाल 8000से 8300,
मूंग दाल 7800 से 8100 ,
मूंग मसूर 8600 से 8900,
उड़द मोगर 8900 से 9300