Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessसुरक्षा, न्याय तथा उत्कृष्ट नेतृत्व के जीवंत प्रतीक आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला

सुरक्षा, न्याय तथा उत्कृष्ट नेतृत्व के जीवंत प्रतीक आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला

साल 2004 के IPS डॉ. संजीव शुक्ला भारतीय पुलिस सेवा के एक अनुपम उदाहरण हैं, जो अपने कार्य के प्रति हमेशा ही समर्पित रहते हैं। उन्होंने रायपुर के अलावा राजनांदगांव जशपुर, दुर्ग तथा रायगढ़ में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए अपनी एक विशेष छाप छोड़ी है। इसलिए ही उनको समाज के लोगों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है।

- Advertisement -

वर्तमान में  डॉ. संजीव शुक्ला बिलासपुर में आईजी के पद पर कार्यरत हैं। यहां पर वह लोगों की सुरक्षा तथा न्याय के लिए कार्य कर रहें हैं। उनके काम करने का तरीका काफी अलग है, और वे एक न्याय प्रिय व्यक्ति हैं।

IPS डॉ. संजीव शुक्ला की सेवाएं

- Advertisement -

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी डॉ. संजीव शुक्ला ने बतौर प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में दंतेवाड़ा में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा वह रेडियो विलासपुर तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में भी पदस्थ रहें हैं। उनको साहस, सामरिक क्षमता तथा त्वरित निर्णय क्षमता के लिए भी जाना जाता है।

डॉ. संजीव शुक्ला ने अपनी सूझबूझ से समाज में शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इन्होने न सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है बल्कि अपने सेवाकाल के दौरान कई बड़े अभियानों का नेतृत्व भी किया हुआ है।

इनको कार्यों को देखते हए डॉ. संजीव शुक्ला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा 2010 राष्ट्रपति का सहानी सेवा पदक भी डॉ. संजीव शुक्ला को प्रदान किया जा चुका है।

IPS डॉ. संजीव शुक्ला के समाज के लिए कार्य

IPS डॉ. संजीव शुक्ला की छवि हमेशा ही एक लोकसेवी पुलिस अधिकारी की रही है। उन्होंने समाज के अंदर कई प्रकार की सामाजिक पहल शुरू की हैं, और महिला अधिकारों से लेकर सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों तक डॉ. शुक्ला ने लड़ाई लड़ी है। इनके इस प्रकार के कार्यों के कारण कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बाल अधिकार तथा संरक्षण जैसे कार्यों भी डॉ. संजीव शुक्ला ने अपनी भागीदारी निभाई है।

डॉ. संजीव शुक्ला की कर्मठता, कार्यशैली तथा निष्ठा उनको युवाओं के बीच एक प्रेरणास्त्रोत बनाती है। डॉ. संजीव शुक्ला का सेवाभाव, प्रशासनिक क्षमता, संकल्प, नेतृत्व तथा समर्पण उन्हें एक सच्चे देशभक्त अधिकारी के रूप में प्रमाणित करते हैं।

 

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular