कहा जाता है की जब किसी को किसी से प्यार होता है तो ऊंच-नीच, अमीर-गरीब की सभी दीवारें टूट जाती हैं। समाज चाहे कितना भी विरोध कर ले लेकिन प्रेमी जोड़ो को मिलने से नहीं रोक सकता है। ऐसी ही एक खबर पाकिस्तान से सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी की पाकिस्तान की एक महिला डॉक्टर जिस अस्पताल में काम करती थी, वहीं के सफाईकर्मी से उसको प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। महिला डॉक्टर का नाम किश्वर साहिबा तथा सफाईकर्मी का नाम शहजाद बताया जा रहा है।

महिला डॉक्टर ने किया प्रपोज

महिला डॉक्टर किश्वर बताती हैं की शहजाद बाई सादगी और लगन से अपना काम करते थे। जिसने मुझे मंत्रमुग्ध कर डाला और मैंने उनको प्रपोज कर दिया। शुरुआत में शहजाद हैरान रह गए और मुझसे बचने का प्रयास किया। हालांकि बाद में जब उन्हें मेरे प्यार पर यकीन हो गया तो हम दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद में लोग शहजाद के काम को लेकर उनका मजाक बनाते थे इसलिए हम दोनों ने अस्पताल से काम छोड़ डाला। अब शहजाद दवा की दुकान चलाते हैं तथा वहीं किश्वर स्वंतत्र रुप से डॉक्टरी कर रहीं हैं। अब यह कपल अपना क्लिनिक स्थापित करने की योजना बना रहें हैं।

2022 का है बाकया

आपको जानकारी दे दें की किश्वर और शहजाद की यह स्टोरी भले ही इस समय वायरल हो रही हो लेकिन असल में यह वाकया 2022 का है। जब दोनों की लव स्टोरी पहली बार सामने आई थी और इसी साल दोनों ने शादी कर ली थी। इस जोड़े की लव स्टोरी को “मेरा पाकिस्तान” यूट्यूब ने दिखाया था। यूट्यूबर हरीश भट्टी करते हुए इस पाकिस्तानी जोड़े ने बताया की कैसे वे कुछ चुनौतियों का सामना करते हुए एक दूसरे से मिले और एक दूसरे से प्यार करने लगे।

इस प्रकार हुई शुरुआत

किश्वर ने खुलासा करते हुए बताया की उन्होंने शहजाद को इसलिए प्रपोज किया था क्योकि वे उनके साथ में खुशहाल जीवन गुजारना चाहती थीं। उन्होंने कहा की मैंने अपनी जिंदगी के सभी फैसले एक ही दिन में ले लिए थे। वहीं शहजाद का कहना है की अक्सर लोग अपनी बराबरी में शादी करते हैं लेकिन किश्वर ने उन्हें अपना दिल दिया, उसके लिए वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं। शहजाद बताते हैं की वे तीन डॉक्टरों के ऑफिस की सफाई तथा उन्हें चाय देने का काम करते थे। एक दिन किश्वर ने उनसे फोन नंबर मांगा, जिसके बाद से वे एक दूसरे से बातचीत करने लगे।