cleaning tips

Cleaning Tips: आप आपके घर को साफ सुथरा रखने के लिए पूछा तो लगते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते है की आप यदि पोछा लगाते समय पोछा लगाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाते है, तो आप बहुत ही आसानी से घर से मच्छर को भगा सकते है।

आप घर पर पोछा लगाते समय लिक्विड का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। घर साफ करने का लिक्विड सिर्फ आपके घर को खुशबूदार बनता है लेकिन यह मच्छरों को नहीं भागता है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप यदि पानी में मिलाकर फर्श पर पोछा लगाते है, तो आप मच्छरों को भी भगा सकते हैं।

घर में पोछा लगाते समय इन चीजों को पानी में मिलाएं

घर को साफ सुथरा रखने के लिए झाड़ू, पोछा करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप घर पर पानी से पोछा लगाने के लिए पानी में थोड़ा सा सिरका भी डाल सकते है। यदि आप पोछा लगाने के पानी में थोड़ा सा सिरका डालकर अच्छे से मिलाते है तो फर्श अच्छे से साफ होता है। साथ ही कीड़े, मकोड़े और मच्छर भी भाग जाते है।

आप घर पर पोछा लगाने के पानी में सिर्फ सिरका ही नहीं। बल्कि आपके घर में यदि बहुत ज्यादा मक्खियां और मच्छर आते है। तो आप दालचीनी वाले पानी को उबालकर उससे घर में पोछा लगा सकते हैं। इसे घर पर लगाने से फर्श की गंदगी भी साफ हो जाता है साथ ही घर से कीड़े-मकौड़े और मक्खियाँ भी भाग जाते हैं।