भोजपुरी इंडस्टी के गानों को आजकल काफी पसंद किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी को सुनना और देखना करते हैं। शादी-विवाह या पार्टी जैसे अवसरों पर इन गानों को खूब चलाया जाता है। आज के समय में भोजपुरी इंड्रस्टी में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं और इसी कारण यह इंड्रस्टी काफी तेजी से ग्रोथ कर रही है। इन्ही कलाकारों में से एक जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली की है। इनका एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप इन दोनों की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री को देख सकते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी

आज के समय में भोजपुरी इंड्रस्टी में जितनी भी जोड़ियां हैं, उनमें निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी की कोई भी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमा हॉल के बाहर लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं। बड़ी संख्या में लोग निरहुआ और आम्रपाली की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। यह जोड़ी जिस फिल्म में नजर आ जाती है वह हिट हो ही जाती है।

सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

जानकारी दे दें की सोशल मीडिया पर भी निरहुआ और आम्रपाली ने धमाल मचाया हुआ है। यहां पर इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली भी समय समय पर अपने फैंस के लिए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिन्हें इनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस प्रकार से निरहुआ और आम्रपाली के वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं।

Dhadak Jala Chhatiya   Ram Lakhan   Full Song   Dinesh Lal Yadav 'Nirahua', Aamrapali Dubey

वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें की इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। इसका टाइटल “धड़क जाला छतिया” है। यह गाना 2016 में आई फिल्म ‘राम लखन” से लिया गया है। इस गाने को आप जितनी भी बार देख लें आपका मन नहीं भरेगा। जबरदस्त डांस के साथ बेहतरीन रोमांस को इस गाने में दिखाया गया है। सतीश जैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस गाने को कल्‍पना और रजनीश ने आवाज दी है। प्यारे लाल यादव ने गाने के बोल लिखें हैं तथा राजेश रजनीश ने इस गाने को संगीत दिया है।