नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों  सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने के साथ उनकी फिल्में जबरदस्त हिट हो रही हैं। जिसमें उनकी अदाकार को देख लोग दीवाने हुआ जा रहे है। फिल्में उनकी जोड़ी हर क एक्ट्रेस के साथ हिट होती है लेकिन और भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालीसा (Monalisa) के साथ उनका जबरदस्त रोमांस देखने को मिल है। जिसका एक पुराना गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस गाने में निरहुआ और मोनालिसा का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। जिसमें वो  भोजपुरी फिल्म ‘बीबी नम्बर 1’ के गाने ‘प्यार की बात होखेदा’ (Pyar ki Baat Hokhe Da) में कहर ढाते नजर आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाना में मोनालीसा और निरहुआ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

Dinesh Lal निरहुआ का डबल ड्यूटी वाला VIDEO SONG - Monalisa, Amarpali Dubey - Bhojpuri Hit Songs 2018

वायरल हो रहे गाने में मोनालिसा अपनी कातिलाना अदाओं से निरहुआ को अपनी ओर आकर्षित करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों के ठुमके फैंस के दिल में आग लगा रहे है। इनके बीच की बढ़ती नजदिकियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहीं है, जिसके चलते यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आकड़ा अब 1,61,44,721 पार कर गया हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘प्यार की बात होखेदा’ को अलोक कुमार और कल्पना ने साथ मिलकर गाया है। जबकि इस गाने के बोल प्यारे लाल मोहन ने लिखे हैं, और गाने को म्यूजिक राजेश रजनिश ने दिया है। वायरल हो रहे इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में दिनेशलाल यादव “निरहुआ”, मोनालिसा, अपूर्वा बिट, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।