आपके लिए खुशखबरी यह है की यदि आप खुद का घर बनाने का विचार कर रहें हैं तो आपका यह सपना अब पूरा होने वाला है। असल में अब बिल्डिंग्स मटेरियल्स काफी सस्ता हो चुका है। इसमें सरिया तथा सीमेंट आदि चीजें शामिल हैं। आज के समय में यदि कोई घर बनवाने का विचार करता है तो उसको काफी मेहनत करनी होती है। इसके बाद वह पाई पाई जोड़कर घर बनवाने के लिए पैसा जमा करता है। आज के समय में घर को बनवाना आसान नहीं रह गया है।

यदि आप सस्ते में घर बनवाना चाहते हैं तो बता दें की नए फाइनेंशियल ईयर में सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च की तुलना में सरिया के दामों में 5 हजार रुपये 7 हजार रुपये प्रति टन से अधिक का उछाल पाया गया है। जानकारी दे दें की मुंबई से दिल्ली और कानपुर से गोवा तक सरिया के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि साल की शुरुआत में सरिया के दाम तेजी से घाटे थे अतः अभी भी लोग सरिया के दामों में कमी की आस लगाए बैठे थे लेकिन इन लोगों को अब तगड़ा झटका लगा है।

आपको पता होगा की घर बनवाने के मैटेरियल में सीमेंट, ईंट, बालू के अलावा सरिया में काफी खर्चा होता है। इसकी कीमतों में होने वाले बदलाव से कंस्ट्रक्शन की कीमत घट या बढ़ सकती है। सरिया के दाम बढ़ने से आपकी जेब का खर्च बढ़ जाता है वहीं इसके दाम घटने से आपका घर कम बजट में बन जाता है। जानकारी दे दें की सरिया के दामों में प्रतिदिन बदलाव होता है। यदि आप सरिया के ताजा भाव जानना चाहते हैं तो आप आयरोनमार्ट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको प्रति टन के हिसाब से सरिया के दामों को बताया जाता है। इस पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी भी लागू होता है।