सोशल मीडिया पर अक्सर कई प्रकार के वीडियो वायरल हो जाते हैं। जिन्हें काफी देखा जाता है। हालही में लंदन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिस किसी ने देखा वह हैरान हो गया। वीडियो में दो पाकिस्तानी को लड़कियों को दिखाया गया है, जो की लंदन की एक शॉप से कबाब चोरी करके भाग रहीं थीं।

भागते हुए ही ये दोनों लडकियां एक अन्य शॉप में जा घुसी लेकिन शॉप के ऑनर को इन लड़कियों पर शक हो गया। जिसके बाद उसने लड़कियों को अपनी दुकान में ही बंद कर डाला। बताया जा रहा है की यह वीडियो लंदन का है और दोनों चोरी करने वाली लडकियां पाकिस्तान से हैं।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। वीडियो में आप दोनों लड़कियों को चीखते चिल्लाते देख सकते हैं। दोनों लडकियां धमकी दे रहीं हैं और पुलिस बुलाने को कह रहीं हैं। पोस्ट में बताया गया है की दोनों लडकियां कबाब चुराने के बाद में एक दूसरी दुकान में जा घुसी लेकिन उस दुकान मालिक को उन पर शक हो गया तो उसने इन दोनों लड़कियों को दुकान में ही बंद कर डाला।

इसके बाद लोगों ने इन दोनों लड़कियों का वीडियो बना लिया। यही वीडियो आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहें हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहें हैं।

यूजर्स ने किये कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर अपने विचारों को दे रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट किया की “पाकिस्तान में तो ये रोज का है।” एक दूसरा यूजर लिखा है “क्या बेइज्जती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है की “चोरी तो इनके खून में है।” इस प्रकार से अनेक यूजर अपने अपने विचार दे रहें हैं, जिनमें पाकिस्तान के प्रति निगेटिविटी को साफ़ देखा जा सकता है।