Paytm समय समय पर बड़े बदलाव करता रहता है। आपको बता दें की अब Paytm Fastag को लेकर भी कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। जिसके बाद में आपको एप की मदद से Fastag रिचार्ज कराना काफी आसान हो जाएगा। इसकी मदद से आप कहीं भी और किसी भी समय Fastag को रिचार्ज कर सकते हैं। अतः अब आप टोल प्लॉजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

आपको बता दें की अब आप Paytm ऐप पर ही आसनाई से Fastag को खरीद सकेंगे। आपको जानकारी दे दें की पेटीएम पेमेंट बैंक बंद होने के बाद में इसको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहें थे। यदि आप Paytm ऐप की मदद से Fastag को खरीदते हैं तो यह आपको HDFC बैंक की और से इश्यू किया जायेगा। इसका मतलब यह है की Paytm की और से Fastag को रोका नहीं गया है। अतः इस स्थिति में यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आपको पता होगा ही की सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए ही फास्टैग अनिवार्य है। आप इसको अपनी गाड़ी की विंड स्क्रीन पर ही फिट करा सकते हैं। यह सभी के लिए काफी लाभकारी भी है। आपकी गाड़ी जैसे ही टोल को क्रॉस करती है तो फास्टैग से खुद ही पैसे कट जाते हैं। इसकी मदद से आपको टोल प्लाजा पर पेमेंट करना काफी आसान हो जाता है।