Google Earth एप्लिकेशन का इस्तेमाल अधिकतर लोग लोकेशन की जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं। हालांकि कई बार लोगों को कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिल जाते हैं, जो काफी हैरान कर डालते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोकेशंस के बारे में यहां बता रहें हैं। जो किसी भी यूजर को हैरान कर सकती हैं। आइये अब आपको इन लोकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Lago Vermelho, Baghdad, Iraq

इराक के सद्र शहर के बाहर आपको एक लाल झील दिखाई पड़ती है। इसको खूनी झील के नाम से भी जाना जाता है क्योकि इसका पानी आपको रक्त की ही तरह लाल नजर आता है। इसको ज़ूम करने पर आपको थोड़ा डर भी लग सकता है, यदि आप इस लोकेशन को नहीं देख पाए हैं तो आपको इसको जरूर देखना चाहिए। यह लोकेशन इराक के बग़दाद शहर में है।

Alien bunker

आपको बता दें की सा ह्यूरफानिटा, न्यू मैक्सिको में दो हीरे जैसी आकृतियां उकेरी गई हैं। एक बड़े लेखक का दावा है की ये सर्च लाइट ‘चर्च ऑफ साइंटोलॉजी” से सम्बंधित छुपा हुआ बंकर है। एक वेबसाइट के अनुसार साइंटोलॉजी असल में एक धर्म है, जो आध्यात्म का सटीक मार्ग प्रदान करता है। इस धर्म के बारे में लोगों के मन में कई प्रकार की बातें हैं हालांकि ये वास्तव में क्या है, इस बारे में कोई नहीं जानता है। माना जाता है की यह धर्म आपको आध्यात्मिक प्रकृति की पूर्ण समझ प्रदान करता है तथा भौतिक और बाहरी ब्रह्मांड के बारे में जानकारी देता है।

72°32’27″S 31°19’23″E

यह लोकेशन उस क्षेत्र की है, जहां पर हर समय बर्फ जमी रहती है। सबसे अजीब बात यह है की इस स्थान पर आजतक कोई नहीं गया है। इस स्थान की जो भी जानकारी मिली है गूगल अर्थ से ही मिली है। यह काफी डरावनी जगह भी मानी जाती है। यहां पर बर्फ के नीचे एक इंसान की बॉडी को दबा हुआ देखा जा सकता है लेकिन यह किसकी है और यहां कैसे आई, इस बात का पता आज तक नहीं लग पाया है।

Le Serpent d’Ocean

यह बेहद हैरान कर देने वाली लोकेशन है और इसको एस्टुएर कला प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में 2012 में प्रदर्शित किया गया था। इसका नाम Le Serpent d’Ocean है। यदि आप गूगल पर इसको सर्च करते हैं तो आप विशालकाय सांप के कंकाल की आकृति दिखाई पड़ती है। आपको बता दें की सांप के इस कंकाल को मेटल से बनाया गया है। असल में यह एक आर्ट स्कल्प्चर है, जो किसी को भी डरा सकता है। इसको चीनी-फ्रांसीसी कलाकार हुआंग योंग पिंग ने बनाया था। इसका आकार 130 मीटर लंबा है। जब ज्वार आता है तब आप इसको गूगल अर्थ से देख सकते हैं।