RBI Updates जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बाजारों में सिक्के से ज्यादा लोग नोट से खरीदारी करना पसंद करते है। ऐसे में आपको बता दें हाल ही में RBI की तरफ से बड़ी अपडेट सामने आई है जिसके ऊपर आरबीआई ने बयान देते हुए ₹1 से लेकर ₹10 तक के सिक्को को सामिल किया। 

RBI की तरफ से जारी किए गए अपडेट के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति या दुकानदार सिक्के लेने से इंकार कर देता है तो इसलिए आप रिपोर्ट दर्ज भी करवा सकते है। ट्वीट के जरिए RBI ने नई अपडेट्स को सामने रखा है। 

सिक्के स्वीकार न करने पड़ हो सकती है कार्यवाई RBI Updates

अगर आप कही खरीदी करने जाते है और दुकानदार सिक्के व नोट लेने से मना कर देता है तो इससे समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में 1 रूपए, 5 रुपए या फिर 10 रुपए के सिक्के को लेकर आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते है। जिसके बाद आपकी यह समस्या का समाधान किया जाएगा। 

ट्विटर के जरिए दी जानकारी

आपको बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि एक ही मूल्यवर्ग के विभिन्न डिजाइन के सिक्के एक ही समय में प्रचलन में रहते है क्युकी इनका कार्यकाल लंबा होता है। आपको कभी भी बिना हिचकिचाहट के सिक्को का इस्तेमाल व इसे स्वीकार करना है। 

इसके साथ ही RBI की नई अपडेट के मुताबिक अगर आप नए सिक्के और नोट को अस्वीकार करते है तो इसलिए आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। सिक्के और नोट को लेकर अक्सर नए अपडेट्स सोशल मीडिया पर आते रहते है।