RBI Updates जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद सरकार ने नए 500 और 2000 के नोट की शुरुआत की। मगर थोड़े समय पहले 2000 के नोट को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर थोड़े समय पहले से लगातार या मैसेज वायरल हो रहा है कि 2000 के नोट पूरी तरह बंद हो चुके हैं और इसके बाद आरबीआई 1000 के नए नोट जारी करने वाली है। हालांकि आरबीआई ने अब तक इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं की है। 

क्या है RBI का ब्यान 

सबसे पहले तो आरबीआई की तरफ से सामने आ रही डिटेल्स के मुताबिक आपको बता दे यह खबर छोटी है भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ-साफ कहा है कि अभी उनका ₹1000 के नोट को शुरू करने के बारे में कोई विचार नहीं है। यह केवल एक अफवाह है जिसे सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जा रहा है। 

X Twitter पर दी गई जानकारी RBI Updates

RBI ने X ट्विटर पर एक पोस्ट करके देशभर के लोगों को यह जानकारी दी है कि अब तक आरबीआई ने 1000 के नए नोट को दोबारा शुरू करने पर कोई विचार नहीं किया है। ना ही इस बारे में कोई भी जानकारी आधिकारिक सूत्रों से मिली है। इसी केवल सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर एक झूठी अफवाह की तरह फैलाया जा रहा है इसलिए इस खबर पर यकीन ना करें। 

अब तक केवल इतने ही 2000 नोट आए वापस 

यहां तक की आरबीआई ने यह भी जानकारी दी है कि अब तक सभी 2000 के नोट उनके पास वापस नहीं पहुंचे हैं। जानकारी से पता चला है कि अब तक केवल 87% नोट बैंकों में जमा किए गए हैं। बाकी के 13% अभी भी सक्रिय है। आरबीआई सबसे पहले इन पुराने नोट को अपने पास वापस लेगी उसके बाद ही कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।